अक्टूबर 15 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2024 4:31 अपराह्न

1) पाकिस्तान टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, अपने साथ-साथ टीम इंडिया को भी किया टूर्नामेंट से बाहर
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां लीग मैच सोमवार 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच पर करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें टिकी हुई थीं। भारतीय फैंस चाहते थे कि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और इस तरह टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने अपना ही नहीं, बल्कि भारत के सपने को भी चकनाचूर कर दिया।
2) IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, सिराज हो सकते हैं बाहर
IND Predicted XI against NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने घरेलू सत्र की शुरुआत दमदार अंदाज में की। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से और टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें कीवी टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप
3) छोटे से ट्वीट के जरिए आकाश चोपड़ा ने कर दिया पाकिस्तान टीम को बुरी तरह ट्रोल, फैंस को लगी मिर्ची
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान की मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम को एक ट्वीट में एक साथ ट्रोल कर दिया। उन्होंने सिर्फ दो लाइन का एक पोस्ट अपने एक्स अकाउंट पर किया, जिसमें उन्होंने न तो पाकिस्तान की टीम का नाम नहीं लिया, न ही किसी प्लेयर का नाम लिया। लेकिन फिर भी उनका इशारा पाकिस्तान की ओर ही था।
4) IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में 53 रन बनाते ही विराट कोहली हासिल कर लेंगे ये खास उपलब्धि
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच में विराट कोहली के पास टेस्ट फॉर्मेट में नौ हजार रन पूरा करने का मौका होगा। विराट टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज कुछ ही कदम दूर हैं। 16 अक्टूबर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में विराट कोहली को नौ हजार रन पूरे करने के लिए 53 रनों की जरूरत है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वह टेस्ट में नौ हजार से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
5) LLC 2024: क्वालिफायर 2 में देखने को मिला इरफान पठान का जलवा, शानदार आखिरी ओवर डालकर टीम को दिलाई जीत, देखें वीडियो
Legends League Cricket 2024: पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन ऑलराउंडर इरफान पठान का जारी एलएलसी के दूसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बता दें कि टूर्नामेंट के दूसरे क्वालिफायर में इरफान ने उस समय बेहतरीन गेंदबाजी की, जब विरोधी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में टूर्नामेंट का यह दूसरा क्वालिफायर कोणार्क सूर्यास ओडिशा और टॉयम हैदराबाद के बीच खेला गया।
6) IND vs NZ: पहला टेस्ट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज हुआ बाहर, पढ़ें बड़ी खबर
भारतीय टीम को इस समय न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है। सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पहले मैच से पहले कीवी टीम का एक गेंदबाज चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गया है। बेंगलुरु में होने वाले पहले मैच से न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज बेन सियर्स (Ben Sears), घुटने की चोट की वजह से ना सिर्फ इस टेस्ट मैच से, बल्कि पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
7) “रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए”- अश्विन का हैरान करने बयान
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, “अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।” RCB फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही विराट कोहली जैसा प्लेयर है, जिसे वो हर हाल में रिटेन करेगी ही करेगी।
8) जाने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘सबएयर सिस्टम’ भारी बारिश के बाद, जल्द से जल्द मैच शुरू करवाने में कैसे मदद करता है?
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) सबएयर सिस्टम की मदद से, स्टेडियम हमेशा तैयार रहने में सक्षम है, जिसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल है। यहां पर मौसम की बदलती परिस्थितियों के साथ संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग किया जाता है। इस सबएयर सिस्टम के बारे में बात करें, तो यह मैदान पर मौजूद जमीन के मुख्य आधार के रूप में रेत के साथ काम करता है। परिणामस्वरूप, जल निकासी के बुनियादी ढांचे के काम को सुचारू करने के लिए प्रतिष्ठित क्षेत्र में पारंपरिक लाल-मिट्टी को रेत से बदल दिया गया है।
9) BGT 2024: मैंने कभी भी टीम इंडिया को…: पैट कमिंस ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। पैट कमिंस ने एक इवेंट के दौरान कहा कि, ‘मैं इस चीज को लेकर पिछले दिनों सोच रहा था। यह सबसे करीबी चीज है जो मैं अभी तक हासिल नहीं कर पाया हूं। मैंने कभी भी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को नहीं हराया है। कुछ लोग ऐसे हैं लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।’
10) IND vs NZ, 1st Test Live Streaming: कब, कहां, कैसे देखें मैच टीवी, फोन और लैपटॉप पर, एक क्लिक में जानें डिटेल्स
भारत (IND) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16-20 अक्टूबर तक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 24-25 अक्टूबर तक पुणे और तीसरा टेस्ट 1-5 नवंबर तक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क और Colors Cineplex TV पर किया जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीम Jio Cinema App और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगा।