LSG के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने अंपायर से की बदतमीजी, बीच मैदान पर दिखाई Middle Finger
यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
अद्यतन - मई 13, 2023 10:30 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 58वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। बता दें, दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और अंत में LSG ने इस मैच को अपने नाम किया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
हालांकि इस मैच में SRH की पारी के 19वें ओवर में देखा गया कि तमाम दर्शक LSG डगआउट की ओर नट और बोल्ट फेंक रहे हैं। दरअसल इस ओवर की एक गेंद पर अंपायर ने नो बॉल नहीं दी जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि यह बल्लेबाज की कमर से काफी ऊपर है। हालांकि ना तो यह ऑन फील्ड अंपायर को लगा और ना ही थर्ड अंपायर को और उन्होंने इसे लीगल गेंद मानी।
थर्ड अंपायर का यह फैसला देख तमाम दर्शक गुस्सा गए और उन्होंने LSG डगआउट की ओर नट और बोल्ट फेंकते हुए देखा गया। हालांकि यह सब देख लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच एंडी फ्लावर गुस्सा गए और उन्होंने अंपायर को मिडिल उंगली दिखा दी। इन सब की वजह से मुकाबला भी काफी समय तक रुका रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सात विकेट से जीता यह मुकाबला
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से हेनरिक कलासेन ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। LSG की ओर से युवा बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्कों की मदद से 44* रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस में 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।