काउंटी क्रिकेट 2023: चेतेश्वर पुजारा ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ससेक्स ने अपनी पहली पारी को 455 रन पर घोषित किया
चेतेश्वर पुजारा की इस बल्लेबाजी की वजह से ससेक्स ने अपनी पहली पारी को 5 विकेट पर 455 रन पर घोषित किया।
अद्यतन - अप्रैल 29, 2023 6:03 अपराह्न

इस समय खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी हाल ही में ससेक्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की। बता दें, भारत को जून महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और इसी की तैयारी के लिए चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में खेलने का फैसला किया।
चेतेश्वर पुजारा इस समय ससेक्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वो ग्लूस्टरशायर के खिलाफ खेल रहे हैं। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। उन्होंने 238 गेंदों में 20 चौके और दो छक्कों की मदद से यह पारी खेली। भारतीय बल्लेबाज ने ग्लूस्टरशायर के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
तमाम भारतीय फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि पुजारा इंग्लैंड की परिस्थिति में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ससेक्स के लिए वो इस साल एक शतक पहले भी बना चुके हैं। पुजारा की इस बल्लेबाजी की वजह से ससेक्स ने अपनी पहली पारी को 5 विकेट पर 455 रन पर घोषित किया। चेतेश्वर पुजारा की इस पारी को देखकर कई फैंस ने ट्विटर में अपनी प्रतिक्रिया दी।
चेतेश्वर पुजारा के शतक की बदौलत ससेक्स मजबूत स्थिति में
बता दें, चेतेश्वर पुजारा के अलावा ससेक्स की ओर से जेम्स कोल्स ने 107 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। टॉम अलसोप ने 67 रनों का योगदान दिया। ओली कार्टर ने 59* रन की बहुमूल्य पारी खेली। पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान कई बेहतरीन शॉट्स खेले और विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
ग्लूस्टरशायर की ओर से जफर गोहर ने दो विकेट झटके जबकि मर्चेंट डी लैंग ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। अजीत डेल ने एक हासिल किया। ग्लूस्टरशायर को भी अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा की बल्लेबाजी की इस समय कई लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। सभी यही चाहेंगे कि वो आगे भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखें।
Away from IPL Glory,
Cheteshwar Pujara with a fine knock of 151(238) in the English County Championship 2023
💙#LVCountyChamp | #CricketTwitter pic.twitter.com/NZ76hAg8Sj
— Krish (Annabel Sutherland Stan) (@143NotOut) April 29, 2023
Cheteshwar Pujara in County Championship since 2022:
•Innings – 18
•Runs – 1426
•Average – 95.07
•Hundreds – 7
•Double hundreds – 3Cheteshwar Pujara is going to be very important player for India in this WTC final. The Wall, Pujara! pic.twitter.com/RP3X2qOIvd
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 29, 2023
At the rate Cheteshwar Pujara is going, it may not be long before the County Championship gets remembered as a 'tournament in which Pujara plays.' #CricketTwitter #countycricket #CountyChampionship #Sussex #Gloucestershire #CheteshwarPujara
— Aayush Mahajan (@CricGlance) April 29, 2023
Cheteshwar Pujara has 7 Hundreds including 3 double hundreds in last 18 innings in County Championship. pic.twitter.com/0A5ZxeBYet
— Tarun Singh Verma 🇮🇳 (@TarunSinghVerm1) April 29, 2023
A Fantastic inning of Pujara ends on 1️⃣5️⃣1️⃣
Well Played @cheteshwar1 bhai 👏🙌🔥#CheteshwarPujara pic.twitter.com/jYRU97ExlA— Indian Cricket 🇮🇳🏏 (@Indiancric_) April 29, 2023
Most centuries by Indians in FC cricket :-
81 – Sachin Tendulkar
81 – Sunil Gavaskar
68 – Rahul Dravid
60 – Vijay Hazare
58* – CHETESHWAR PUJARA
57 – Wasim Jaffer
55 – Dilip Vengsarkar
55 – VVS LaxmanPujara goes past Jaffer's tally with his ton for Sussex today.#LVCountyChamp
— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) April 29, 2023
Every time Cheteshwar Pujara has reached 50 for @SussexCCC, he converts to a century:
201*
109
203
170*
231
115
137* #LVCountyChamp pic.twitter.com/sPGMfds2CR— Vitality County Championship (@CountyChamp) April 29, 2023
Cheteshwar Pujara has 7 Hundreds including 3 double hundreds in last 18 innings in County Championship.
The Wall Pujara!
— Ishika Pandey (@Ishika_Pandey45) April 29, 2023
https://twitter.com/ADARSHANANDSHI3/status/1652262898163658752?s=20
In other news🚨 Cheteshwar Pujara scores yet another 💯 #TeamIndia | #ChePu pic.twitter.com/AallZ3G2Xo
— Cricket.com (@weRcricket) April 29, 2023