IPL 2023: इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए केएल राहुल सर्जरी कराने के बाद निकले सैर-सपाटे पर!
आईपीएल 2023 की पाॅइंट टेबल में 12 मैच बाद 13 अंक लिए चौथे स्थान पर है लखनऊ सुपर जायंट्स
अद्यतन - May 13, 2023 11:05 pm

आईपीएल 2023 से चोट के चलते बाहर हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बाहर हो चुके हैं। गौरतलब है कि राहुल को 1 मई को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में तब हैमस्ट्रिंग का सामना करन पड़ा, जब वह एक गेंद को फील्ड कर रहे थे।
बता दें कि इस चोट के बाद तुरंत ही राहुल मैदान से बाहर चले गए थे और बल्लेबाजी में सबसे आखिर में करने आए थे। तो वहीं 11 मई को उन्होंने अपनी सर्जरी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट दिया था कि उनकी सर्जरी सफल रही है। लेकिन अब केएल राहुल आराम करने के बजाए सैर सपाटे पर निकल गए हैं।
केएल राहुल निकले सैर करने!
बता दें कि आज केएल राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की जिसमें वह काफी चिल नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल के साथ उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी नजर आई हैं। तो वहीं इन फोटोज को पोस्ट करते हुए केएल राहुल कैप्शन में लिखा- आउट एंड अबाउट
देंखे केएल राहुल की सोशल मीडिया पोस्ट
https://twitter.com/cricmohit01/status/1657438016850522112?s=20
दूसरी ओर केएल राहुल की अनुपस्थिति में आईपीएल के जारी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान क्रुणाल पांड्या संभाल रहे हैं। तो वहीं टीम फिल्हाल 12 मैच बाद 13 अंक लिए पाॅइंट टेबल में चौथे स्थान पर हैं। दूसरी ओर अगर एलएसजी को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अपने आने वाले दो मैचों को हर हाल में जीतना होगा।