मुझे लगा कि क्या मैं विराट कोहली का विकल्प हूं?: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट डेब्यू को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुझे लगा कि क्या मैं विराट कोहली का विकल्प हूं?: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट डेब्यू को लेकर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे जिसके बाद मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था।

Virat Kohli Mohammad Siraj (photo source:twitter)
Virat Kohli Mohammad Siraj (photo source:twitter)

पिछले कुछ सालों में मोहम्मद सिराज ने तीनों ही प्रारूपों में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से सभी प्रारूपों में कमाल की गेंदबाजी की है और अपनी टीम को जीत दिलाई है।

बता दें, मोहम्मद सिराज ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया और टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने कप्तानी की थी और उसके बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की कमान संभाली थी।

मोहम्मद शमी पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे जिसके बाद मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के पास उस समय में जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव थे जिनके पास काफी अनुभव था और इसी वजह से मोहम्मद सिराज को अपनी गेंदबाजी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। हाल ही में मोहम्मद सिराज ने गौरव कपूर के यूट्यूब शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनको लगा कि वह विराट कोहली के विकल्प के रूप में चुने गए हैं।

मैंने सोचा क्या मैं विराट भाई का विकल्प हूं: मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने कहा कि, ‘पहले सेशन में तो मैंने गेंदबाजी नहीं की। इधर से पहले जसप्रीत भाई और उमेश भाई ने डाला फिर अश्विन भाई और जडेजा भाई आ गए। तो मैंने सोचा क्या मैं विराट भाई का विकल्प हूं? ब्रेक में अज्जू भाई ने बोला मियां एक तरफ से तुझे ही गेंदबाजी करनी है अब।’

बता दें, मोहम्मद सिराज ने उसके सीरीज में तीन मुकाबलों में 17 विकेट झटके थे और भारत में उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सिराज भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

close whatsapp