CWC 2023: वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद युवराज सिंह ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए कही दिल जीत लेने वाली बात
रोहित शर्मा की सेना वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में कंगारूओं के आगे टिक नहीं पाई।
अद्यतन - नवम्बर 20, 2023 1:22 अपराह्न

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ देने वाली हार के बाद टीम इंडिया (Team India) को अपना हौसला बनाए रखने का आग्रह किया।
टीम इंडिया ने पूरे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया और लेकिन रोहित शर्मा की सेना कंगारूओं के आगे टिक नहीं पाई। पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 19 नवंबर को दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम को हर डिपार्टमेंट में चित कर छह विकेट की यादगार जीत दर्ज की और छटवीं बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।
Yuvraj Singh ने Team India के लिए शेयर किया खास मैसेज
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में बेहद खतरनाक गेंदबाजी करते हुए भारत को 240 रनों पर रोक दिया, और फिर इस लक्ष्य को 6 विकेट और 42 गेंद शेष रहते हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस दिल तोड़ देने वाली हार के बाद मोहम्मद सिराज, रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
यहां पढ़िए: World Cup 2023 जीतने के बाद साबरमती रिवर क्रूज की सवारी करने निकली ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें वीडियो
इस बीच, युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए लिखा: “टीम इंडिया, वर्ल्ड कप अभियान के दौरान इस अविश्वसनीय यात्रा के लिए बधाई 🇮🇳 अंतिम परिणाम भले ही हमारे पक्ष में नहीं रहा हो, लेकिन आपने हमें कई यादगार पल दिए और हमें गौरवान्वित किया! एक टीम के रूप में आपने जो हासिल किया, उससे आप पूरे देश को एक साथ लेकर आए ❤️ 🇮🇳 आप गर्व से अपना सिर ऊपर उठाएं और अगली चुनौती के लिए आगे बढ़ें!
ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई 🇦🇺 – यह आपका दिन था और आपने इसे सफल बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया 👊🏻 शाबाश #हिटमैन, रोहित शर्मा, आपने आगे बढ़कर अपने देश का नेतृत्व किया और इतिहास रचा और विराट कोहली, आपको मैन ऑफ द सीरीज जीतने पर बधाई! #KingKohli इसके सही हकदार हैं👏🏻!”
यहां देखिए युवराज सिंह की पोस्ट:
Congratulations on this incredible journey all through the #WorldCup campaign 🇮🇳
The final result may not have been in our favour, but you created unforgettable moments and made us proud!
You brought the entire nation together with what you achieved as a team ❤️ 🇮🇳 Chin up… pic.twitter.com/GAJLcn6mv7
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 19, 2023