शतकवीर शुभमन गिल के मुरीद हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए लिख दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतकवीर शुभमन गिल के मुरीद हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए लिख दी बड़ी बात

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।

Virat kohli And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Virat kohli And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने जब भी जरूरत हुई तब अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और मैच जीताने में अहम भूमिका भी निभाई। वहीं उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में पहला शतक भी लगाया।

वहीं शुभमन गिल की शतकीय पारी की तारीफ कई खिलाड़ियों ने की है। बता दें टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली ने भी शुभमन गिल की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए शुभमन गिल की शतकीय पारी की सराहना की।

विराट कोहली ने की शुभमन गिल की शतकीय पारी की सराहना

बता दें विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने शुभमन गिल की फोटो शेयर कर लिखा कि, वहां क्षमता है तो वहां गिल भी है। आगे बढ़ो और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो। GOD Bless You, बता दें विराट कोहली ने यह पोस्ट शुभमन गिल द्वारा खेले गए शतकीय पारी के बाद की।

वहीं आईपीएल 2023 में शुभमन गिल के प्रदर्शन की बात करें तो उनके लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है। खासकर अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल के लिए शुभ रहा है। बता दें उन्होंने यहां दो शतक और तीन अर्धशतक लगाएं हैं। साथ ही वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदलौत 188 रन बनाने में कामयाब रही। बता दें इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 58 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा है। वहीं गुजरात यह मुकाबला जीत प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है। इस मुकाबले को जीत गुजरात ने 18 अंक प्राप्त कर लिए और पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है।

close whatsapp