"भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे क्यों नहीं हैं"- आईपीएल नीलामी को लेकर बोले आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

“भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे क्यों नहीं हैं”- आईपीएल नीलामी को लेकर बोले आकाश चोपड़ा 

आईपीएल नीलामी सैम करन सबसे महंगे बिके हैं।

Aakash Chopra and IPL Auction (Image Credit- IPL T20.COM)
Aakash Chopra and IPL Auction (Image Credit- IPL T20.COM)

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कल 23 दिसंबर शुक्रवार को नीलामी कोच्चि में संपन्न हुई। इस नीलामी में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा तो कई खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक रकम हासिल नहीं कर सके। कई विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया है और इन खिलाड़ियों को एक बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

वहीं इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो सैम करन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लिश टीम के इस शानदार ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

आकाश चोपड़ा आईपीएल नीलामी से दिखे नाखुश

लेकिन दूसरी तरफ आईपीएल 2023 के लिए हुई इस नीलामी से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा खुश नहीं है। उनका मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का सबसे महंगा ना बिकना दुभार्गयपूर्ण है।

बता दें कि नीलामी में सैम करन के अलावा बेन स्टोक्स ने 16.25, हैरी ब्रूक 13.25, कैमरन ग्रीन ने 17.50 और निकोलस पूरन ने 16 करोड़ कमाए। तो वहीं आईपीएल के विकास में भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है लेकिन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बिके। इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, एक बात जिसने मुझे पर्सनली काफी परेशान किया वो ये हैं कि जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को 12-14 करोड़ और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को सिर्फ 15-16 करोड़ मिले। यह इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुर्भाग्य है कि भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे नहीं हैं।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, अगर ये खिलाड़ी नीलामी में जाते तो ये टीमें इन्हें खरीदने के लिए अपनी बैंक खोल देती। क्योंकि उन्होंने नीलामी में नहीं जाने का चुना इसके लिए उन्हें 15-16 करोड़ मिले जबकि कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी 17.50 करोड़ा पा जाते हैं। मेरे ख्याल से ये गलत है।

close whatsapp