SKY को हमेशा मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहिए- वीरेंद्र सहवाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

SKY को हमेशा मुंबई इंडियंस के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहिए- वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, SKY मुंबई इंडियंस के लिए परमानेंट नंबर 3 बल्लेबाज बन सकते हैं।

Suryakumar Yadav And Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav And Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के शुरुआत में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता गया सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में वापस आए। बता दें पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने मुंबई को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वहीं सूर्यकुमार यादव के बैटिंग पोजीशन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय दी। उनका कहना है कि मुंबई इंडियंस को मैच जीतना है तो सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सोचना चाहिए और उनकी बैटिंग पोजीशन को फिक्स कर देना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए परमानेंट नंबर 3 बल्लेबाज बन सकते हैं- वीरेंद्र सहवाग 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, स्काई मुंबई इंडियंस के लिए परमानेंट नंबर 3 बल्लेबाज बन सकते हैं क्योंकि वह तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों को खेलने वाले एक अच्छे खिलाड़ी हैं। हालांकि यह सभी चीजें टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा लेकिन मुझे वाकई लगता है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करना चाहिए।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का मानना है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के टॉप 2 में जगह बना सकती है और आईपीएल ट्रॉफी भी जीत सकती है। बता दें उन्होंने कहा कि, मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है यह एक चैंपियन टीम है और इस टीम को पता है कि वापसी कैसे करनी है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इस सीजन के शुरुआत में मुंबई से हारने के बाद लोग इस टीम की गिनती नहीं कर रहे थे, लेकिन एक बार जब यह टीम जीत के ट्रैक पर वापस आ चुकी है तो फिर इसे रोकना बेहद मुश्किल हो गया है। यह टीम इस सीजन टॉप 2 में भी फिनिश कर सकती है। अगर मुंबई बाकी बचे दो मैच जीतती है तो इस टीम के पास 18 अंक हो जाएंगे। गुजरात के पास पहले से ही 18 अंक हैं और मुंबई को छोड़कर मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य टीम के पास अब 18 अंक हो सकते हैं।

close whatsapp