IPL 2023: PBKS बनाम DC मुकाबले में यह रहा Play Of The Day - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: PBKS बनाम DC मुकाबले में यह रहा Play Of The Day

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए।

Shikhar Dhawan (Pic Source-Twitter)
Shikhar Dhawan (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 64वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें, पंजाब किंग्स को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है। इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में DC की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 35 गेंदों में छह चौके और 6 छक्के की मदद से 82* रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने किसी भी पंजाब किंग्स के गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, यह स्कोर और भी बड़ा हो सकता था लेकिन शिखर धवन ने सैम करन की गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का काफी अच्छा कैच पकड़ा और उनकी पारी को समाप्त किया। इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 31 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। उनके और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

दिल्ली कैपिटल्स का 11वां ओवर लेकर आए सैम करन ने डेविड वॉर्नर को काफी अच्छी धीमी गेंद फेंकी जो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और उन्होंने काफी गलत समय में बड़ा शॉट खेलना चाहा। गेंद हवा में काफी ऊपर गई जहां शिखर धवन ने बेहतरीन डाइव लगाकर इस कैच को पूरा किया।

यह रही वीडियो:

बता दें, खुद डेविड को यकीन नहीं हो रहा था कि शिखर धवन ने इस कैच को कैसे पकड़ा। धवन ने भी यह कैच पकड़कर डेविड वॉर्नर को वापस पवेलियन की राह दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फिल साल्ट ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26* रनों की विस्फोटक पारी खेली। पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन ने दोनों विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कुल 4 ओवर में 36 रन दिए।

close whatsapp