चेतन सकारिया क्रिकेटर बनने से पहले अकाउंटेंट की नौकरी करते थे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतन सकारिया क्रिकेटर बनने से पहले अकाउंटेंट की नौकरी करते थे!

चेतन सकारिया ने पोस्ट की थी अपनी कुछ तस्वीरें।

Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)
Chetan Sakariya (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने बेहद कम समय में अपना नाम कमाया है, 22 गज की पट्टी पर इस रफ्तार के सौदागर के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज अपने घुटने टेक देते हैं। बेहद मुश्किल समय को मात देकर चेतन ने अपनी सफलता की कहानी को लिखा है, भाई और पिता को खोने के बाद भी चेतन सकारिया टूटे नहीं। वहीं इस बार चेतन दिल्ली टीम की जर्सी पहन कर आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन इस बार वो अपने प्रदर्शन से नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं जो उनके काफी पुराने दिनों से जुड़ा हुआ है।

चेतन सकारिया की पहली नौकरी जानते हैं आप?

घरेलू क्रिकेट में चेतन अपनी रफ्तार से चमके थे, जिसके बाद उनकी आईपीएल में एंट्री हुई थी और राजस्थान की टीम ने उन्हें खरीदा था। जहां राजस्थान से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने कहर मचा दिया, जिसके बाद सीधे चेतन सकारिया की टीम इंडिया में एंट्री हो गई। वहीं इस बार आईपीएल में चेतन दिल्ली से कर रहे हैं और कल रात ही उन्होंने KKR के खिलाफ दिल्ली के लिए डेब्यू किया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी के फैन्स काफी खुश हैं और वो चेतन के खेलने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो KKR के खिलाफ पूरा भी हो गया और इस मैच में चेतन के खाते में 1 विकेट भी आया था जिसका जश्न उन्होंने काफी अलग अंदाज में मनाया ।

*चेतन सकारिया ने पोस्ट की थी अपनी कुछ तस्वीरें।
*जहां चेतन सकारिया की ये तस्वीरें काफी पुरानी थी।
*तस्वीरों में चेतन कंप्यूटर पर काम करते आ रहे थे नजर।
*कैप्शन में लिखा-उस समय की तस्वीर जब मैं अकाउंटेंट था।

तेज गेंदबाज ने फैन्स के साथ साझा की अपनी पुरानी तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने के बाद मनाया अलग तरीके से जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

close whatsapp