घुटने में इतना ज्यादा दर्द है, लेकिन फिर भी धोनी CSK के लिए जान लगा रहे हैं!
20 मई को दिल्ली के खिलाफ CSK को खेलना है आखिरी लीग मैच।
अद्यतन - May 18, 2023 11:35 am

IPL 2023 में सभी की नजरें CSK टीम के कप्तान धोनी पर हैं, दूसरी ओर माही के IPL से संन्यास को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। साथ ही इस बार काफी समय से धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी वो लगातार मैच खेल रहे हैं और नेट्स में भी जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास करने में लगे हुए हैं।
CSK के कप्तान धोनी सिर्फ छक्के मारने आते हैं मैदान परर
जी हां, घुटने में लगी चोट के कारण धोनी ज्यादा दौड़ नहीं लगा पा रहे हैं, ऐसे में माही जब भी बल्लेबाजी करने आ रहे हैं तो सिर्फ और सिर्फ छक्कों में डील कर रहे हैं और थाला इस आईपीएल 2023 में कुल 10 के आस-पास छक्के जड़ चुके हैं।
चोट भी नहीं तोड़ पा रही है कप्तान धोनी का हौसला
*20 मई को दिल्ली के खिलाफ CSK को खेलना है आखिरी लीग मैच।
*जिसे लेकर चेन्नई टीम नेट्स में कर रही है इन दिनों जमकर अभ्यास।
*सोशल मीडिया पर नेट्स में अभ्यास करते हुए धोनी का वीडियो आया।
*Knee Cap के साथ धोनी कर रहे थे बल्लेबाजी का अभ्यास नेट्स में।
CSK ने धोनी का ये वीडियो किया है शेयर
लिटिल मास्टर भी हो गए थाला के मुरीद
चेन्नई में हुए CSK के आखिरी लीग मैच के बाद पूरी टीम ने मैदार का चक्कर लगाया था, वहां सुनील गावस्कर भी मौजूद थे। इस दौरान लिटिल मास्टर ने अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया था और इसका वीडियो काफी पसंद किया गया था।