एडन मार्करम ने उमरान मलिक की अनुपलब्धता को लेकर किया बड़ा खुलासा, ट्विटर में तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एडन मार्करम ने उमरान मलिक की अनुपलब्धता को लेकर किया बड़ा खुलासा, ट्विटर में तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस जबरदस्त मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Umran Malik and Aiden Markram (Pic Source-Twitter)
Umran Malik and Aiden Markram (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 65वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस मैच में जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने दोनों लीग मुकाबलों को जीतना ही होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम के बेहतरीन युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को पिछले कुछ मुकाबले में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बड़ा खुलासा किया है।

टॉस के बाद एडन मार्करम ने कहा कि, ‘टॉस हारकर हमें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हम वैसे भी बल्लेबाजी चुनते। हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी है। हमें अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए हैं। हैरी ब्रूक वापस आ गए हैं, कार्तिक त्यागी भी टीम में शामिल हो चुके हैं। नीतीश डेब्युटेंट है हमारी टीम के। उमरान मलिक को लेकर मैं कुछ नहीं कहूंगा।

वो हमारी टीम के एक्स फैक्टर हैं। वो 150 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी करते हैं। मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन वो हमारी टीम के एक्स फैक्टर हैं।’

RCB के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में इस समय पांचवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए बचे हुए दोनों ही मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं।

https://twitter.com/shaantrahosinha/status/1659210025821442050?s=20

close whatsapp