AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 11 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 11 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वाॅर्नर ने खेली 70 रनों की बेहतरीन पारी

Australia vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter)
Australia vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter)

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज 9 फरवरी को बैलेरिव ओवल, होबार्ट में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रनों से हरा दिया है। तो वहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर और स्पिनर एडम जंपा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच का हाल

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को यहां तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (70) और जोश इंग्लिश (39) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इसके अलावा टिम डेविड ने 37 और मैथ्यू वेड ने 21 रनों का योगदान दिया। तो वहीं वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आंद्रे रसेल को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर व रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया से मिले 214 रनों के मजूबत लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना पाई और मैच को 11 रनों से गंवा दिया। हालांकि, अंत में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 15 गेंदों में 34* रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

होल्डर के अलावा ब्रेंडन किंग ने 53 और जाॅनसन चार्ल्स ने 42 रनों की पारी खेली। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एडम जंपा ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस को 2 और जेसन बेहरनेड्राॅर्फ, ग्लेन मैक्सेवल व सीन एबाॅट को 1-1 विकेट मिला।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?