विराट कोहली के शतक ने अनुष्का को किया क्रेजी, इंस्टा स्टोरी पर कर दी प्यार की बारिश
विराट के शतक पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - मई 19, 2023 11:02 पूर्वाह्न

खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक, इस समय विराट कोहली का शतक ट्रेंड कर रहा है। सालों के इंतजार के बाद विराट के बल्ले से रनों की बारिश हुई है इस लीग में, दूसरी ओर कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी इस शतक का जश्न मनाया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया।
IPL में शतक का फाफी इंतजार करना पड़ा विराट कोहली को
जी हां, इंटरनेशल क्रिकेट के साथ-साथ IPL में भी विराट कोहली शतक नहीं लगा पा रहे थे, जहां कोहली ने साल 2019 में KKR के खिलाफ अपना आखिरी शतक लगाया था और अब साल 2023 में यानी की 4 साल बाद उनके बल्ले से शतक निकला है।
अनुष्का भाभी फिर हुई विराट कोहली की ‘जबरा फैन’
*विराट के शतक पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*अनुष्का ने विराट के शतक की अलग-अलग तस्वीरें लगाई।
*साथ ही उन तस्वीरों पर लिखा- क्या पारी थी ये।
*इस दौरान अनुष्का ने दिल वाला इमोजी भी लगाया।
विराट के शतक पर अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी
क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं अब कोहली
IPL के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा शतक धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने मारे हैं, जहां गेल ने कुल 6 शतक लगाए हैं। वहीं कोहली भी गेल के बराबर आ गए हैं और उनके भी 6 शतक पूरे हो गए हैं। साथ ही इस IPL 2023 में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लीग में अभी तक कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं।