IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हरी जर्सी पहने हुए नजर आएंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी, जानें बड़ी वजह
आरसीबी का 23 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स से मुकबला बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी में होगा।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 8:02 अपराह्न

IPL 2023, RR vs RCB: आईपीएल के जारी सीजन के 32वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी हरी जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि बैंगलोर का यह मैच राजस्थान राॅयल्स से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है।
गौरतलब है कि साल 2011 में बैंगलोर ने अपनी हरी जर्सी को ‘गो ग्रीन- पहल’ के तहत लाॅन्च किया था, जिसका उद्देश्य विश्व में पर्यावरण और उससे जुड़े महत्वपूर्ण बातों को लेकर लोगों को जागरूक करना शामिल है। तो वहीं इसी पहल के तहत आरसीबी की टीम आईपीएल के हर सीजन में एक मैच हरी जर्सी में खेलती हुई नजर आती है।
आरसीबी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
बता दें कि राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। तो वहीं पोस्ट में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक हरी जर्सी को पहले हुए नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने लिखा- आरसीबी का ग्रीन गेम 23 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाएगा। हमारी विशेष हरी जर्सी 100% रिसाइकल मैटेरियल से बनी हैं और अब आप उन्हें आरसीबी की वेबसाइट और ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं।
देंखे आरसीबी को सोशल मीडिया पोस्ट
RCB’s Green Game will be played on the 23rd of April, against Rajasthan Royals at the Chinnaswamy stadium.
Our special green jerseys are made of 100% recycled material and you can now get your hands on them, on the RCB Website and App. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #GoGreen pic.twitter.com/E4uSUfpK2Y
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 13, 2023
दूसरी ओर आपको आईपीएल 2023 में राॅयल चैलेंजर्स टीम के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो टीम ने खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत दर्ज की है, जब उन्होंने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया था।
तो वहीं अब आरसीबी का सामना अपने अगले मैच में 15 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से एम. चिन्नास्वामी में होगा। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में आरसीबी कैसा प्रदर्शन करती है?