इस महामुकाबले से पहले दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुभमन गिल को एक स्पेशल मैसेज भेजा है। युवा बल्लेबाज वर्तमान में डेंगू से उबर रहे हैं। डेंगू की वजह से वो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे।
News18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान युवराज ने गिल के साथ अपनी बातचीत के बारे में खुलासा किया। 41 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने युवा बल्लेबाज से कहा कि उठो और पाकिस्तान के खिलाफ खेलो क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गिल बीमारी से उबरने के बाद बेहतर महसूस कर रहे होंगे तो वह खेलेंगे। साथ ही उनका मानना है कि डेंगू से उबरना मुश्किल होगा।
शुभमन गिल को भारत-पाकिस्तान मैच में खेलते हुए देखना चाहते हैं युवराज सिंह
युवराज सिंह ने कहा कि, “मैंने शुभमन गिल(Shubman Gill) से बात की है और उनका मनोबल बढ़ाया है। मैंने उनसे कहा कि मैंने डेंगू के साथ दो मैच खेले हैं और मैंने कैंसर के साथ विश्व कप खेला है। उम्मीद है कि वह भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखेंगे।”
युवराज सिंह को भारत-पाकिस्तान मैच से काफी उम्मीद है। उन्होंने इसको लेकर कहा कि “भारत पहले से ही आश्वस्त है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। मुझे लगता है कि इस समय दोनों टीमें आत्मविश्वास से भरी हैं और यह एक शानदार मैच होना चाहिए। मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में हैं। दोनों टीमों का खेल शानदार है। खासकर पाकिस्तान के लिए, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 300 से अधिक रनों का पीछा किया, इसलिए इससे उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।”
यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप में होने वाले मैच के वो आंकड़े व रिकाॅर्ड्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए