नीदरलैंड के कप्तान Scott Edwards हनुमान मंदिर में नजर आए, वायरल तस्वीर का सच आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

नीदरलैंड के कप्तान Scott Edwards हनुमान मंदिर में नजर आए, वायरल तस्वीर का सच आया सामने

कल ही नीदरलैंड टीम ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराया है।

Scott Edwards (Image Credit- Instagram)
Scott Edwards (Image Credit- Instagram)

इस समय क्रिकेट जगत में नीदरलैंड टीम और उनके कप्तान Scott Edwards की जमकर तारीफ हो रही है, जिसका कारण है कल रात धर्मशाला में साउथ अफ्रीका टीम को मात देना। दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इस सबसे बड़े उलटफेर के बाद, टीम के कप्तान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इसी वायरल तस्वीर का सच हम आज आपको बताने जा रहे हैं।

Scott Edwards का बड़ा था नीदरलैंड की जीत में

कल साउथ अफ्रीका को 50 ओवर के खेल में हराकर नीदरलैंड टीम ने एक नया इतिहास रचा है, वहीं टीम की इस जीत में कप्तान Scott Edwards का बहुत बड़ा हाथ था। एक समय इस टीम की पारी बहुत जल्दी बिखर गई थी, लेकिन कप्तान Scott Edwards ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाकर मुकाबले में जान डाली रखी।

नीदरलैंड के कप्तान Scott Edwards ने हनुमान मंदिर में की थी पूजा?

*कल ही नीदरलैंड टीम ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराया है।
*उसके बाद टीम के कप्तान Scott Edwards की एक तस्वीर हुई वायरल।
*इस तस्वीर में Scott भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठे हुए हैं।
*ये तस्वीर धर्मशाला की है और खुद कप्तान ने इसे इंस्टा पर पोस्ट की थी।

Scott Edwards की अब ये तस्वीर हो रही है काफी ज्यादा वायरल

जीत के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ इस तरह का था माहौल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अफ्रीका पहले भी हुआ उलटफेर का शिकार

जी हां, ये पहली बार नहीं है जब साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप में उलटफेर का शिकार हुई हो, इससे पहले भी कई बार ये टीम छोटी टीमों के खिलाफ मुकाबले हार चुकी है। साल 1999 के वर्ल्ड कप में अफ्रीका टीम को जिम्बाब्वे ने हराया था, उसके बाद साल 2007 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में अफ्रीका टीम बांग्लादेश से हार गई थी। साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अफ्रीका टीम को नीदरलैंड ने ही हराया था और इस बार फिर नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका अपने प्रदर्शन से दंग कर दिया।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?