IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) की रणनीति से चकित हुए ब्रैड हॉग और दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) की रणनीति से चकित हुए ब्रैड हॉग और दी बड़ी प्रतिक्रिया

ब्रैड हॉग ने बताया आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) से कौन से दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर चूक हुई हैं

Brad Hogg
Brad Hogg. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन बेंगलुरु में हो चूका हैं, जहां ईशान किशन, दीपक चाहर, लियम लिविंग्स्टन जैसे खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई, वहीं सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।

वैसे, IPL 2022 मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों को उनके मन के मुताबिक पूरे-पूरे खिलाड़ी तो नहीं मिल पाए, लेकिन सभी टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति के अनुसार IPL 2022 के लिए मजबूत टीमें बना ली है।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस का खेमा अपनी रणनीतियों के साथ सटीक या यूं कहे आश्वस्त नहीं लग रहा था, क्योंकि नीता-अंबानी के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी नीलामी के पहले दिन शांत नजर आई और फिर दूसरे दिन ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपना निशाना बनाया।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं किया खिलाड़ियों का सही चुनाव

IPL 2022 ऑक्शन में MI की रणनीति ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया और क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ उनकी खरीद और योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। अब इस लिस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग का नाम जुड़ गया हैं, जिन्होंने MI की रणनीति की कड़ी आलोचना की हैं।

आपको बता दें, पांच बार के चैंपियन MI ने अपने पर्स (48 करोड़ रुपये) का आधा हिस्सा ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये और जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदने पर खर्च किया, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज फिटनेस मुद्दों के कारण आगामी IPL 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे।

Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ खर्च करना बहुत बड़ा जोखिम था, खासकर ईशान किशन पर 15 करोड़ खर्च करने के बाद। पिछले 18 महीनों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज की कोहनी की दो बार सर्जरी हुई है। कोहनी की चोट किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे खराब चोट है।

MI के पास पहले ही रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के साथ शीर्ष में एक आक्रामक बल्लेबाजी क्रम हैं, और फिर टिम डेविड नंबर 4 पर, जो की एक जोखिम ही है। उन्होंने ने कहा MI के लिए सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि 5वें नंबर पर उनके लिए बल्लेबाजी कौन करेगा?

ब्रैड हॉग ने आगे कहा MI का गेंदबाजी विभाग उनका सबसे बड़ा सिरदर्द है। MI की गेंदबाजी में गहराई नहीं है, और न ही कोई शीर्ष श्रेणी के स्पिनर हैं। उन्होंने कहा इस बार तो उनके पास हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या जैसे फिनिशर भी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अंत में कहा यह MI की अब तक की सबसे खराब नीलामियों में से एक है।

यहां देखिये आगामी IPL 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, डेवॉल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, तिलक वर्मा, संजय यादव, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलेन

close whatsapp