World Cup 2023: NZ v NED: टॉस अपडेट: नीदरलैंड्स ने किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: NZ v NED: टॉस अपडेट: नीदरलैंड्स ने किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव

इस मैच में भी केन विलियमसन रहेंगे न्यूजीलैंड की टीम से बाहर।

NZ v NED (Photo Source: Getty Images)
NZ v NED (Photo Source: Getty Images)

ICC वर्ल्ड कप 2023 का छठा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं एक बार फिर केन विलियमसन की गैर मौजूदगी में टॉम लैथम कीवी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में दो और न्यूजीलैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है।

NZ v NED: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन:

दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन की बात करें तो न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने शानदार शतक लगाया था। वहीं नीदरलैंड्स की बात करें तो उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था और वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस मैच में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

(NZ v NED) न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड्स (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड ODI वर्ल्ड कप में:

कुल मैच- 2

न्यूजीलैंड– 2

नीदरलैंड्स-0

किस टीम का पलड़ा है भारी…

न्यूजीलैंड-नीदरलैंड्स (NZ v NED) की वर्ल्ड कप में मौजूदा फॉर्म और दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स देखें तो कीवी टीम का पलड़ा भारी है। वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ पांचवीं जीत की तलाश में उतरेगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि आज खेले जाने वाले न्यूजीलैंड-नीदरलैंड्स मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

जानें कैसा रहेगा हैदराबाद की पिच का हाल-

दरअसल, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। लेकिन इसके अलावा गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है। खासकर, स्पिन गेंदबाजों के लिए… पाकिस्तान-नीदरलैंड्स मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबर आजम की टीम 49 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 41 ओवर में 205 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने 6 विकेट झटके. जबकि शादाब खान समेत स्पिनरों ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

close whatsapp