T20 World Cup 2024: नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयाॅर्क में ड्राॅप इन पिचों को किया गया स्थापित  - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयाॅर्क में ड्राॅप इन पिचों को किया गया स्थापित 

2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2024

क्रिकेट फैंस को आगामी T20 World Cup 2024 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, वेस्टइंडीज के मुकाबले यूएसए में क्रिकेट की मूलभूत सुविधाओं की थोड़ी कमी है।

लेकिन मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले आईसीसी, इस कमी को काफी तेजी से कम करती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में आज न्यूयाॅर्क स्थित नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ड्राॅप इन पिचों को स्थापित कर दिया है। बता दें कि इन पिचों को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में जिस तरह से ड्राॅप इन पिचें तैयार होती है, ठीक उसी प्रकार फ्लोरिडा में पिछले साल दिसंबर से इन पिचों को तैयार किया जा रहा था।

साथ ही इन मैचों को ताहोमा बरमूडा की 31 नंबर की स्पेशल ग्रेड की घास से तैयार किया गया है। पिचों के निर्माण के दौरान यहां पर एडिलेड ओवल टर्फ सॉल्यूशंस और यूएस-आधारित स्पोर्ट्स टर्फ विशेषज्ञ लैंडटेक ग्रुप द्वारा कड़ी नजर रखी गई थी। पिछले तीन महीने से पिचों की खास तरीके से देखभाल की जा रही थी। स्टेडियम में बीच मैदान पर कुल चार पिचें बिछाई गई है, जबकि स्टेडियम परिसर में 6 और पिचें हैं जिनपर टीमें प्रैक्टिस कर सकती है।

दूसरी ओर, स्टेडियम में पिच के स्थापित होने के बाद आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स Chris Tetley ने कहा- इन पिचों की स्थापना उस परियोजना का अंतिम रूप है, जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभूतपूर्व है। हमने इस परियोजना के लिए एक सुविचारित और सुनियोजित दृष्टिकोण अपनाया है, डेमियन हफ में व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि हमारे पास न्यूयॉर्क में आठ विश्व कप मैचों के लिए सर्वोत्तम संभव खेल की पिचें मौजूद हो।

आपको बता दें कि इस मैदान पर 3 जून को ग्रुप डी में शामिल टीम साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहला और कुल चौथा मैच देखने को मिलेगा। स्टेडियम को स्टेट ऑफ आर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता 34 हजार दर्शकों की है।

close whatsapp