'मुझमें विश्वास के लिए आपका बहुत आभारी हूं'- कुछ इस तरह से सूर्यकुमार यादव ने जयवर्धने को किया बर्थडे विश - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझमें विश्वास के लिए आपका बहुत आभारी हूं’- कुछ इस तरह से सूर्यकुमार यादव ने जयवर्धने को किया बर्थडे विश

महेला जयवर्धने के बर्थडे पर सूर्यकुमार यादव ने किया एक स्पेशल ट्वीट।

Suryakumar Yadav and Mahela Jayawardene. (Photo Source: Getty Images)
Suryakumar Yadav and Mahela Jayawardene. (Photo Source: Getty Images)

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने के जन्मदिन के मौके पर, टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान को बधाई दी और साथ ही में उनका आभार व्यक्त किया। जयवर्धने लंबे समय से एमआई सेटअप का हिस्सा हैं, और यादव ने पिछले कई सालों से उनके नेतृत्व में ट्रेनिंग किया है।

जयवर्धने श्रीलंका के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं। 2006 में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय कप्तान चुना। जयवर्धने 2014 में ICC विश्व T20 विजेता टीम के सदस्य थे। वह 2007 और 2011 विश्व कप, 2009 ICC विश्व T20 और 2012 ICC विश्व T20 में अच्छा प्रदर्शन करनी वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। 2007 में, उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर नामित किया गया था।

इस बीच जयवर्धने के बर्थडे पर सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जन्मदिन मुबारक हो कोच महेला जयवर्धने। आपके मार्गदर्शन, समर्थन और विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं जो आपने मुझ पर दिखाया है..आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।”

यहां देखिए सूर्यकुमार यादव का वो ट्वीट

जयवर्धने, जो आज 45 साल के हो गए हैं, वो टेस्ट प्रारूप में 10,000 रन तक पहुंचने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर थे। बल्लेबाज ने एकदिवसीय फॉर्मेट में भी दिग्गज गेंदबाजों को परेशान किया। वह वनडे फॉर्मेट में 10,000 रन तक पहुंचने वाले दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी थे। वह विश्व कप के इतिहास में फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों ने भी जयवर्धने को बर्थडे विश किया

जयवर्धने को 2017 में मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था और टीम उनके मार्गदर्शन में उस सालअपना तीसरा खिताब जीतने में कामयाब रही थी। 2019 और 2020 में भी, उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपना चौथा और पांचवां ट्रॉफी जीतने में मदद की थी।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, जिसके पास पांच खिताब हैं, जिनमें से तीन जयवर्धने की कोचिंग कार्यकाल में जीते हैं। रमनदीप सिंह, अनमोल सिंह और ऋतिक शौकीन जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी जयवर्धने को बधाई दी और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

close whatsapp