हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- उन्होंने RCB के खिलाफ क्लासिक बल्लेबाजी की
आईपीएल 2023 में हेनरिक क्लासेन SRH के एकमात्र बल्लेबाज रहें हैं जिन्होंने लगातार रन बनाए हैं।
अद्यतन - मई 19, 2023 2:44 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की। बता दें इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल टॉस जीतकर RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम ने 20 ओवर में 186 रन बनाए।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 19.2 ओवर में ही इस मुकाबले को जीत लिया। RCB की ओर से सबसे अच्छी पारी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने खेली। वहीं SRH की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी हेनरिक क्लासेन ने की। उन्होंने 51 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 104 रन बनाए।
बता दें हेनरिक क्लासेन की इस बेहतरीन पारी की तारीफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी की। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हेनरिक क्लासेन की तारीफ कर उनके फुटवर्क और बल्लेबाजी की सराहना की।
आज हमें ट्रेडिशनल बल्लेबाजी का क्लासिक नजारा देखने को मिला- सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा कि, आईपीएल रचनात्मक और ट्रेडिशनल बल्लेबाजी का एक मिश्रण है। आज हमें ट्रेडिशनल बल्लेबाजी का क्लासिक नजारा देखने को मिला। क्लासेन का फुटवर्क बेहद सामान्य रहा। अभी के समय में मेरे द्वारा देखी गई यह एक बेस्ट पारी है। जिसे देखकर काफी मजा आया।
IPL is a mix of creative and traditional batting. Today has been a Klaas-ic display of traditional batting. Klaasen’s footwork has been simple and uncomplicated, one of the best I’ve seen in the recent past.
Treat to watch!#SRHvRCB #IPL2023 pic.twitter.com/mUVRTRxsYh— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 18, 2023
वहीं अगर आईपीएल 2023 में हेनरिक क्लासेन की प्रदर्शन की बात करें तो वह SRH के एकमात्र बल्लेबाज रहें हैं जिन्होंने लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन 10 पारियों में 430 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। बता दें उन्होंने 179.16 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं इस मैच में हेनरिक क्लासेन के अलावा विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। उन्होंने चार साल बाद इस टूर्नामेंट में शतक लगाया। उनके इस शतक के बदलौत RCB की टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई है।