बार-बार सर्जरी के बाद की तस्वीरें शेयर कर, केएल राहुल 'दया' का पात्र बनने में लगे हैं क्या? - क्रिकट्रैकर हिंदी

बार-बार सर्जरी के बाद की तस्वीरें शेयर कर, केएल राहुल ‘दया’ का पात्र बनने में लगे हैं क्या?

इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं केएल राहुल।

KL Rahul (Image Credit-Instagram)
KL Rahul (Image Credit-Instagram)

IPL 2023 में भी LSG टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है, लेकिन अब केएल राहुल इस टीम का हिस्सा नहीं है और वो बीच लीग में ही बाहर हो गए थे। RCB के खिलाफ हुए मैच राहुल को चोट लगी थी और उसके बाद लीग में उनका सफर खत्म हो गया था। वहीं बाद में उनकी सर्जरी भी हुई थी, जिसकी अपडेट उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।

धीमी बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल हुए थे ट्रोल

दूसरी ओर IPL 2023 में फैन्स ने केएल राहुल को काफी ट्रोल किया था, जिसका कारण था उनकी धीमी बल्लेबाजी। राहुल ने IPL 2023 में कुल 9 मैच खेले और इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाते हुए 274 रन बनाए।

केएल राहुल क्या साबित करने में लगे हैं इन तस्वीरों से?

*इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं केएल राहुल।
*इसी कड़ी में राहुल ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में फिर से Crutch के सहारे खड़े हैं राहुल 
*IPL के साथ-साथ राहुल WTC फाइनल का भी नहीं होंगे हिस्सा।

हाल ही में केएल राहुल ने ये पोस्ट शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

कुछ दिनों पहले अथिया के साथ भी तस्वीरें की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

आज LSG टीम के लिए है काफी ज्यादा अहम मुकाबला

वहीं आज IPL में क्रुणाल पांड्या की टीम LSG काफी अहम मुकाबला खेलने उतरेगी, जहां इस मैच में LSG टीम का सामना KKR से होगा और प्लेऑफ में जाने के लिए LSG को इस मैच में जीत की कहानी लिखनी ही होगी। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इससे पहले CSK दिल्ली से दो-दो हाथ करेगी।

close whatsapp