IPL 2023: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में धोनी की CSK को देखने के लिए कोटला मैदान पर उमड़ी भीड़, देंखे वायरल वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है
अद्यतन - मई 20, 2023 4:30 अपराह्न

IPL 2023, DC vs CSK: आईपीएल के ग्रुप स्टेज मुकाबलों का जारी हफ्ता आखिरी हफ्ता साबित होने वाला है। बता दें कि ग्रुप स्टेज के सिर्फ तीन मुकाबलें बचे हैं और सिर्फ एक टीम के अलावा अभी तक तय नहीं हो पाया है कि कौनसी तीन अन्य टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने वाली है।
तो वहीं प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स आज 20 मई, शनिवार को अरूण जेटली स्टेडियम, कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ रही है। लेकिन जब सीएसके टीम इस मैच को खेलने के लिए स्टेडियम पहुंची तो उसकी बस को रास्ते में अपने भारी फैंस का सामना करना पड़ा।
बता दें कि फैंस और टीम बस की एक वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- दिल्ली से शुभकामनाएं, यलो
देंखे सीएसके फैंस की वायरल वीडियो
Crazy scenes at Kotla stadium Delhi.#DCvCSK #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/n2RepBj9ar
— Dhoni Army KA™ (@DhoniArmyKA) May 20, 2023
दिल्ली को हराकर सीएसके खेल सकती है क्वालिफायर 1
बता दें कि अगर चार बार की चैंपियन आज 20 मई, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 का क्लालिफायर 1 खेल सकती है।
टीम इस वक्त 13 मैच बाद 15 अंक लिए पाॅइंट टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन सीएसके के लिए परेशानी है ये है कि इतने ही अंक लिए लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे नंबर पर मौजूद है। इसलिए, यलो आर्मी इस मैच में जीत हासिल करने के बाद वे लगभग टाॅप 2 में फिनिश कर सकते हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि माही की सीएसके किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाली है।