धोनी को देख तमाम दर्शक हुए उत्साहित, डैनी मॉरिसन ने हाथ के इशारों से पूछा क्या करेंगे पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी?
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है।
अद्यतन - May 20, 2023 5:13 pm

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। कई लोग उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के दीवाने हैं। इस समय महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन में ऐसा बहुत बार देखा गया है कि चाहे धोनी चेपॉक स्टेडियम में खेले या किसी दूसरे वेन्यू पर, CSK कप्तान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए आते हैं।
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का यह अंतिम लीग मुकाबला है। अरुण जेटली स्टेडियम में भी दिल्ली कैपिटल्स से भी ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को देखा गया।
काफी तादाद में दर्शक आज इस मैच का लुफ्त उठाने स्टेडियम आए हुए हैं। जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता तब सभी दर्शक उत्साहित हो गए और वो धोनी के लिए चीयर करने लगे। शोर इतना ज्यादा था कि मैच के Presenter डैनी मॉरिसन को हाथ के इशारे से धोनी को पूछना पड़ा कि क्या वो पहले बल्लेबाजी करेंगे या गेंदबाजी।’
ये रही वीडियो:
🚨 Toss Update 🚨@ChennaiIPL win the toss and elect to bat first against @DelhiCapitals.
Follow the match ▶️ https://t.co/ESWjX1m8WD #TATAIPL | #DCvCSK pic.twitter.com/b13K9cKoyV
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023
टॉस के दौरान धोनी ने कहा कि, ‘हम लोग पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम लोग पहले मुकाबले से ही मैच जीतने को देख रहे हैं। हम उसी प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरे हैं। हमें ज्यादा बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है।
यह दिन का मुकाबला है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच थोड़ी धीमी होती जाएगी। इसी वजह से हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे टूर्नामेंट में कुछ अच्छे और कुछ बुरे मैच होते हैं लेकिन हम उसी से सीखते हैं।’
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। उन्होंने 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।