KKR ने Mitchell Starc पर पानी की तरह बहाया पैसा, तो अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक पाया ये गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR ने Mitchell Starc पर पानी की तरह बहाया पैसा, तो अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक पाया ये गेंदबाज

IPL 2024 में KKR टीम से Mitchell Starc खेलते हुए आएंगे नजर।

Mitchell Starc (Image Credit- instagram)
Mitchell Starc (Image Credit- instagram)

इस बार IPL ऑक्शन में सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं, जिसका कारण बने हैं Mitchell Starc और उनके लिए लगी बोली। जहां इस गेंदबाज पर KKR टीम ने ऐसे पैसों की बारिश कर दी, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वहीं ऑक्शन में करोड़ों की रकम कूटने के बाद इस खिलाड़ी की खुशी अलग लेवल पर है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

कहीं खुशी तो कहीं गम नजर आ रहा है

दूसरी ओर इस IPL ऑक्शन में कई बड़े नामों को किसी ने नहीं खरीदा है, तो घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। जहां करूण नायर, मनीष पांडे और सरफराज खान को किसी नहीं खरीदा है, तो शुभम दुबे, समीर रिजवी और शाहरूख खान जैसे खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई है।

Mitchell Starc की खुशी देख रहे हो आप लोग

*IPL 2024 में KKR टीम से Mitchell Starc खेलते हुए आएंगे नजर।
*वहीं तेज गेंदबाज का सोशल मीडिया पर पहला रिएक्शन आया सामने ।
*तेज गेंदबाज ने कहा- मैं काफी उत्साहित हूं और इंतजार नहीं हो रहा अब मुझसे।
*साथ ही इस खिलाड़ी ने बोला- मैं KKR के होम ग्राउंड में खेलने के लिए तैयार हूं।

KKR टीम के सोशल मीडिया Mitchell Starc का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

फैन्स की खुशी भी अलग लेवल पर है इस खिलाड़ी के आने से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KKR Adda (@beaknightrider)

Rishabh Pant का हुआ खास डेब्यू

दूसरी ओर दुबई में हुए IPL ऑक्शन में एक खास खिलाड़ी मौजूद है, ये खिलाड़ी Rishabh Pant हैं साथ ही पंत दिल्ली टीम के कप्तान भी है। वहीं पंत ने आज अपना IPL ऑक्शन का डेब्यू भी कर लिया है, जहां वो टीम के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठे हुए नजर आए। साथ ही सभी को उम्मीद है की जल्द ही पंत की क्रिकेट में वापसी होगी और वो टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर कुछ दिनों पहले दिल्ली टीम से बयान आया था, जिसमें कहा गया था कि पंत ही अगले साल दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगे और तब तक वो फिट हो जाएंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?