RCB vs GT: 'दिल' जीतने वाली RCB के कोहली को हार के बाद आया रोना, गिल के 'विराट' शतक ने बैंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs GT: ‘दिल’ जीतने वाली RCB के कोहली को हार के बाद आया रोना, गिल के ‘विराट’ शतक ने बैंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फेरा पानी 

बैंगलोर की ओर कोहली तो गुजरात की ओर से गिल ने जड़ा शतक

Virat Kohli and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs GT: आईपीएल के जारी सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 21 मई, रविवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट हरा दिया है। तो वहीं इस हार के बाद आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई हैं।

बता दें कि इस मैच में पहले आरसीबी ने विराट कोहली के 101 रनों की नाबाद पारी के दम पर 197 रन बनाए, जिसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (104*) के शानदार शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट 197 रन बनाए हैं। कोहली के 101 रनों के अलावा आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 तो अनुज रावत ने 23 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको गुजरात की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी। विकेट की बात करें तो नूर अहमद ने 2 विकेट लिए और मोहम्मद शमी, यश दयाल व राशिद खान एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर आरसीबी से मिले 198 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जीटी की ओर से शुभमन गिल के नाबाद 104 रनों के अलावा विजय शंकर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं आरसीबी की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले व विजय कुमार और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

गुजरात टाइटंस की जीत पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp