आईपीएल 2023: GT के खिलाफ RCB की हार के बाद अपना गम छुपाकर कोहली ने राशिद को लगाया गले और जर्सी पर दिया ऑटोग्राफ
विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे।
अद्यतन - मई 22, 2023 1:55 अपराह्न

भारतीय दिग्गज विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का इस साल भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना सपना ही रह गया, क्योंकि फ्रेंचाइजी जारी आईपीएल 2023 में अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को मात देकर प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
20 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का जारी आईपीएल 2023 में सफर समाप्त हो गया है, और अब उन्हें 17वें सीजन में खिताब की तलाश करनी होगी। खैर, इस RCB vs GT मैच में भी विराट कोहली ने शतक लगाया, जिसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक सात शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने, लेकिन खिताब तक एक बार फिर न पहुंच पाने की निराशा तो मन में होगी ही।
जब कोहली ने निराशा के बावजूद GT के खिलाड़ियों का रखा दिल
इस बीच, गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इस दिल तोड़ देने वाली हार के गम में डूबी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने निराश होने के बावजूद विरोधी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके लिए ऑटोग्राफ साइन कर उनके दिल भी रखे, और एक बार फिर सभी के दिल जीत लिए।
मैच के बाद जब गुजरात टाइटंस (GT) के प्लेयर्स राशिद खान, विजय शंकर और नूर अहमद विराट कोहली के पास पहुंचे तो RCB स्टार ने बाहें खोलकर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया। IPL द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, राशिद, नूर अहमद और विजय शंकर को कोहली से बात करते देखा जा सकता है।
यहां तक कि कोहली ने राशिद खान के लिए RCB की अपनी जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। फिर कोहली ने RCB के खिलाड़ियों के साथ पूरे सीजन में बिना शर्त सपोर्ट करने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए चिन्नस्वामी के चारों ओर चक्कर लगाए।
यहां देखिए वो वीडियो –
Some memorable souvenirs for players and a lap of honour for the ever-so-energetic Chinnaswamy crowd 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/Y8dQzz2QyP
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2023