IPL 2023: Qualifier 1 CSK vs GT: प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और बड़ी अपडेट
आईपीएल क्वालिफायर-1 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 23 मई को खेला जाएगा।
अद्यतन - May 22, 2023 2:08 pm

आईपीएल का 16वां सीजन अब अंतिम चरण पर आ चुका है। सीजन का क्वालीफायर-1 मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एम.ए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में 23 मई को खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज के अंत में 14 मैचों में 10 जीत और 20 अंको के साथ पहले पायदान पर जगह बनाई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैचों में 8 जीत और 17 अंको के साथ दूसरे पायदान पर जगह बनाई।
गुजरात टाइटंस अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 विकेट से जीत कर आ रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 77 रनों से जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है, देखना होगा क्वालीफायर-1 जीतकर कौन पहले आईपीएल फाइनल में जगह पक्की करती है।
CSK vs GT एम.ए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट:
एम.ए चिंदबरम स्टेडियम चेपॉक स्टेडियम के पिच की सतह ठोस और सूखी होने की उम्मीद की जा रही है। चेपॉक की पिच स्पिनर्स को अधिक सहायता प्रदान करने के लिए जानी जाती है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना और लक्ष्य का पीछा करना सही निर्णय हो सकता है।
(CSK vs GT) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड:
आईपीएल लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है।
(CSK vs GT) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
रूतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे. अंबाती रायडू, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महिश तीक्षणा
गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान). डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, दासुन शनाका, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद
(CSK vs GT) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस ब्राडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:
दिन और समय- 23 मई, शाम 7ः30 बजे
लाइव ब्राडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग- जियो सिनेमा