एबी डिविलियर्स एमएस धोनी

एबी डिविलियर्स ने CSK को दी सलाह, कहा- जब तक एमएस धोनी टीम में हैं, उन्हें ही कप्तान होना चाहिए

एमएस धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पांच खिताब जीते हैं।

AB De Villiers MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
AB De Villiers MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि, अगर एमएस धोनी अभी भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करना चाहिए। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से बाहर हो गई थी, उसके बाद अब एबी डिविलियर्स ने यह टिपण्णी की है।

अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर धोनी के साथ, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को बागडोर सौंपने का फैसला किया। हालांकि गायकवाड़ ने अच्छी कप्तानी की, लेकिन वह अपनी टीम को प्लेऑफ़ में नहीं पहुंचा सके। सीएसके के अंक रॉयल चैलेंजर्स के बराबर रहे, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर रॉयल चैलेंजर्स ने डिफेंडिंग चैंपियन को पीछे छोड़कर प्लेऑफ में हासिल स्थान किया।

जब तक एमएस धोनी CSK में उन्हें टीम का कप्तान होना चाहिए- एबी डिविलियर्स

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा कि, “लेकिन एमएस के आसपास रहते हुए, मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि उनका कप्तान के रूप में न होना बेकार होगा। उन्होंने पहले भी यह कोशिश की थी. यह काम नहीं आया (जब सीजन के बीच में जडेजा को रिप्लेस किया गया था)। और दुर्भाग्य से, इस वर्ष, हां, आपको परिणामों को देखना होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकांश मैच में उन्होंने अच्छा खेला, लेकिन दिन के अंत में वे नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। यह निश्चित रूप से गायकवाड़ की कप्तानी के कारण नहीं है। हालांकि मुझे कभी भी लगता है कि जब एमएस आसपास हो, तो उन्हें कप्तान होना चाहिए।”

आईपीएल के इतिहास में धोनी यकीनन सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 226 मैचों में नेतृत्व किया है, 133 बार जीत हासिल की है और जीत का प्रतिशत लगभग 60 है। एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं।

close whatsapp