Ashwin-Jadeja की पारी के दीवाने हुए SKY, दोनों बल्लेबाजों के लिए लिख डाली बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashwin-Jadeja की पारी के दीवाने हुए SKY, दोनों बल्लेबाजों के लिए लिख डाली बड़ी बात

सूर्यकुमार यादव ने अश्विन और जडेजा के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Ashwin और जडेजा की पारी आज टीम इंडिया के सबसे बड़ी राहत लेकर आई, एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया पहले दिन ही ऑल आउट हो जाएगी बांग्लादेश के खिलाफ। लेकिन इन दोनों खिलाड़ी ने इस बार अपने बल्ले से भारतीय टीम की लाज बचा ली, दूसरी ओर इन दोनों की धाकड़ पारियां देख सूर्यकुमार यादव काफी खुश हैं और SKY ने दोनों खिलाड़ियों के लिए खास इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है।

एक समय टीम इंडिया के 6 विकेट गिर गए थे

जी हां, चेन्नई में पहले दिन ही टीम इंडिया के 6 विकेट काफी जल्दी गिर गए थे बांग्लादेश के खिलाफ, ऐसे में भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 144 रन हो गया था। लेकिन फिर Ashwin और जडेजा 22 गज पर जम गए और दोनों के बीच हुई शानदार साझेदारी ने टीम इंडिया की नाक कटने से बचा ली। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं, जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद लौटे और अश्विन भी 102 रन बनाकर नॉट आउट हैं।

सूर्यकुमार यादव तारीफ करते नहीं थक रहे Ashwin-जडेजा की

*सूर्यकुमार यादव ने आर अश्विन और जडेजा के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
*SKY ने अश्विन की तस्वीर शेयर कर लिखा-माफ करना भाई बहुत बड़े प्लेयर हो लेकिन ।
*वहीं इस बल्लेबाज ने जडेजा का वीडियो किया है अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट।
*लिखा- चीते की चाल, बाज की नजर और जडेजा की तलवारबाजी पर संदेह नहीं करते।

दोनों खिलाड़ियों के लिए ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है SKY ने

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर दोनों बल्लेबाजों की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

SKY ने भी की 22 गज पर वापसी

दूसरी ओर Buchi Babu टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद वो उस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर SKY ने Duleep Trophy के 2 मैच भी नहीं खेले थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी की 22 गज पर वापसी हो गई है। जहां सूर्यकुमार यादव इस समय Duleep Trophy का मैच खेल रहे हैं, ये खिलाड़ी इंडिया B टीम का हिस्सा है।

close whatsapp