’15 साल गुजर गए दो ही अल्फाज में, एक आस में दूसरा काश में’- RCB के लिए बोले इरफान पठान
इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, RCB फैंस का ट्रॉफी का इंतजार बरकरार।
अद्यतन - मई 23, 2023 2:44 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 70 वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही इस सीजन भी RCB की ट्रॉफी जीतने की आस भी खत्म हो गई है। पिछले 15 सालों से RCB ट्रॉफी जीतने में असफल रही है। इस साल भी इस टीम का यह सपना टूट गया।
इस मुकाबले को हारते ही RCB की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। बता दें जैसे-जसे गुजरात की टीम जीत के करीब पहुंच रही थी RCB के खिलाड़ियों और उनके फैंस के चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी। वहीं RCB की हार पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
RCB फैंस का ट्रॉफी का इंतजार बरकरार- इरफान पठान
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने भी RCB की हार के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने RCB की हार को लेकर बात की। बता दें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 15 साल गुजरे दो ही अल्फाज़ में। एक आस में और दूसरा काश में। RCB फैंस का ट्रॉफी का इंतजार बरकरार। बता दें उनके इस ट्वीट पर फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
15 Saal Guzre do hi Alfazo mein. Ek Aas mein dusra kash mein. RCB
Fans ka trophy ka intezar barkarar.— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 21, 2023
वहीं अगर इस मैच की बात करें तो GT vs RCB का यह मुकाबला बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनकी टीम के लिए सही साबित हुआ। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 197 रन बनाए।
RCB की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी विराट कोहली ने की। उन्होंने 61 गेंदों पर शतकीय पारी खेली। हालांकि उनका यह पारी बेकार चला गया क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 19 वें ओवर में ही इस मुकाबले को जीत लिया। बता दें गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 104 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और RCB के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया।