IPL 2023: फाइनल में जगह बनाने के बाद CSK खिलाड़ियों को मिला होटल में ग्रैंड वेलकम, देंखे वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराया था
अद्यतन - May 24, 2023 3:47 pm

आईपीएल 2023 का क्वालिफायर 1 मुकाबला कल 23 मई, मंगलवार को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में यलो आर्मी ने जीटी को 15 रनों से हारकर, कुल 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है।
दूसरी ओर सीएसके की इस जीत के बाद चेन्नई समेत पूरा क्रिकेट जगत धोनी की टीम को शुभकामनाएं देने में लगा हुआ। तो वहीं जैसी ही धोनी की टीम चेपाॅक स्टेडियम से होटल पहुंची तो उनका एक ग्रैंड वेलकम किया गया है। साथ ही इस दौरान टीम के खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ के लोग जमकर मस्ती करते हुए नजर आए हैं।
बता दें कि टीम की मस्ती करने की वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। और इस वीडियो को शेयर करते वक्त फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- We can’t get enough of it!
देंखे वीडियो
We can’t get enough of it! 🥹🥰#IPL2023 #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/XSKTKmHIPM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 24, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।
सीएसके की ओर से ओपनरों ने शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े, ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 तो डेवाॅन काॅन्वे ने 40 रन बनाए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे 17, अंबाती रायडु ने 17 और रवींद्र जडेजा ने 22 रनों का योगदान दिया है।
दूसरी ओर गुजरात टाइंटस की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा दर्शन नालकंडे, राशिद खान व नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।
तो वहीं इसके बाद सीएसके से मिले 173 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 157 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 15 रनों से गंवा दिया। जीटी की ओर से शुभमन गिल 42 और राशिद खान ही 30 रनों की पड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई अन्य बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना सका।
दूसरी ओर आपको चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, रवींद जडेजा और मथीशा पथिराना को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट तुषार देशपांडे भी लेने में कामयाब रहे।