‘अब एंकर की कोई भूमिका नहीं’- माॅडर्न टी-20 क्रिकेट को लेकर बोले रोहित शर्मा
एंकर के लिए अब कोई भूमिका नहीं है, लोग अलग तरह से खेल रहे हैं- रोहित
अद्यतन - मई 24, 2023 11:50 अपराह्न

टी-20 क्रिकेट का जब से से इजाद हुआ है तब से यह क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा प्रारूप बना हुआ है। टी-20 क्रिकेट में फैंस को बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी के साथ, बड़े-बड़े शाॅट लगते हुए भी आसानी से दिखा जाते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी क्रिकेट के चलन के बाद टी-20 क्रिकेट पिछले कुछ सालों में काफी बदल गया है।
दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने विचार सामने रखे हैं। रोहित को लगता है कि टी-20 माॅडर्न डे में खेले जाने के बाद एंकर रोल जरूरत खत्म हो गई है।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जियो सिनेमा के साथ बातचीत में टी-20 क्रिकेट को लेकर कहा- जैसा कि मैं इस खेल को देखता हूं अब एंकर की कोई भूमिका नहीं हैं। आजकल टी-20 क्रिकेट काफी तेजी से खेला जा रहा है।
जब तक आप 20 रन पर तीन या चार विकेट नहीं गंवा देते हैं, तब तक आपको उस पारी को बढ़ाने वाले की जरूरत होगी और अच्छी तरह स्कोर को खत्म करने की जरूरत होगी। अब आपको एंकर खिलाड़ी की जरूरत नहीं है, लोग आजकल अलग तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं।
रोहित ने आगे कहा- यदि आप अपनी मानसिकता नहीं बदलते हैं, तो आप बहुत महंगे साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ लोग अलग सोच रहे हैं और अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
सभी सात बल्लेबाजों को अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। मेरा मानना है कि यदि आप एक अच्छा स्कोर प्राप्त करते हैं, तो यह अच्छा है। हालांकि, आप 10-20 गेंदों में 30 से 40 रन बनाकर टीम के लिए भूमिका बदल सकते हैं।