IPL 2023: आईपीएल फाइनल को जीतते ही इतने रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर लेगी चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल 2023 का फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 27, 2023 7:14 अपराह्न

IPL 2023 Final: चार बार की आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के पहले क्वालिफायर में गुजरात को 15 रनों से हारकर, कुल 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई थी। तो वहीं सीएसके ने आखिरी बार साल 2021 में दुबई में केकेआर को हराकर चौथी बार खिताब को जीता था।
तो वहीं अगर टीम इस बार ट्राॅफी जीतने में कामयाब रही तो वह एक साथ कई रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर लेगी। गौरतलब है कि सीएसके आईपीएल की सबसे अधिक सफल टीम हैं जिसने सबसे अधिक बार आईपीएल फाइनल खेले हैं। बता दें कि चेन्नई को पांच बार आईपीएल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें चेन्नई को 3 बार मुंबई ने तो एक बार राजस्थान राॅयल्स और एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था।
तो आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी देते हैं कि अगर धोनी की यलो आर्मा ने आईपीएल 2023 का फाइनल मैच जीता तो वह किन रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करेगी।
सीएसके कर लेगी एमआई की बराबरी
गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन का फाइनल मैच अगर चेन्नई जीतने में कामयाब रहती है तो वह पांच बार आईपीएल खिताब को अपने ना कर लेंगे, और इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्राॅफी जीतने में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्राॅफी को जीता है तो मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्राॅफी जीती थी।
धोनी बन सकते हैं आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के कप्तान
बता दें कि अगर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस बार ट्राॅफी जीतने में कामयाब रहती है तो धोनी सबसे अधिक उम्र में आईपीएल ट्राॅफी जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। गौरतलब है कि इस समय धोनी की उम्र 41 साल है।
ऋतुराज गायकवाड़ रच सकते हैं इतिहास
साथ ही बता दें, अगर सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ फाइनल मैच में 36 रन और बना देते हैं और सीएसके ट्राॅफी उठाने में सफल रहती है तो ऋतुराज इतिहास रच देंगे। बता दें कि अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह पहले प्लेयर होंगे जिन्होंने अपनी टीम को आईपीएल ट्राॅफी जिताते हुए लगातार दूसरी बार 600 से अधिक रन बनाए हो। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में जब सीएसके ने ट्राॅफी को अपने नाम किया था तब गायकवाड़ ने 635 रन बनाए थे। और आईपीएल 2023 में गायकवाड़ के बल्ले से 564 रन निकल चुके हैं।