खत्म नहीं हो रही इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स के बीच तीखी बहस, अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने मिचेल स्टार्क पर किया पलटवार - क्रिकट्रैकर हिंदी

खत्म नहीं हो रही इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स के बीच तीखी बहस, अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने मिचेल स्टार्क पर किया पलटवार

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले एशेज टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की थी।

Stuart Broad (Photo Source: Twitter)
Stuart Broad (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज 16 जून से खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच पिछली एशेज सीरीज 2021 में खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की थी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि, पिछली एशेज सीरीज उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। ब्रॉड ने सीरीज को शून्य करार दिया था। स्टुअर्ट ब्रॉड के इस बयान पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा बयान दे दिया था। जिसे लेकर अब स्टुअर्ट ब्रॉड ने कंगारू गेंदबाज को जवाब दिया है।

मिचेल स्टार्क ने स्टुअर्ट ब्रॉड को दिया था करारा जवाब

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी एशेज सीरीज से पहले खिलाड़ियों के बीच माइंड गेम अभी से शुरू हो चुका है। स्टुअर्ड ब्रॉड के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिचेल स्टार्क ने कोविड-19 प्रतिबंध के दौरान खेलने की बात का खंडन किया था।

मिचेल स्टार्क का कहना है कि पिछले एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड टीम को किसी कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ा है। मिचेल स्टार्क का यह भी कहना है कि इंग्लैंड टीम सिर्फ अपने कमरों तक सीमित नहीं थे। बता दें कि इसको लेकर हाल ही में इंग्लैंड बार्मी आर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया था।

यहां देखिए बार्मी आर्मी का वो पोस्ट

जिसमें मिचेल स्टार्क का कहना है कि, ‘इसमें से सबसे मजेदार बात यह थी कि उन्होंने इसे गोल्ड कोस्ट क्वारंटाइन कहा था। मैंने उनमें से सात किया। कंट्री मील के हिसाब से यह सबसे आसान था। पोम्स के पास पूल था जिम था, गोल्ड कोस्ट के एक रिसॉर्ट में थे।’

मिचेल स्टार्क ने आगे कहा, ‘उन्होंने मेट्रिकॉन स्टेडियम में ट्रेनिंग किया, वे अपने कमरों तक सीमित नहीं थे उनके परिवार भी वहां थे। क्या यह वास्तव में क्वारंटाइन था? उन्हें अभी भी दौरे पर गोल्फ खेलने की अनुमति थी। क्या यह 4-0 का बहाना है? पता नहीं।’

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने बार्मी आर्मी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोविड के दौरान स्टार्क ने घर से बाहर कितने टेस्ट मैच खेले? इस पर गणित करने की कोशिश कर रहा हूं। जीरो…’

close whatsapp