IPL 2023 फाइनल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - दुनिया भर के फैन्स के लिए टीवी, ऑनलाइन और Live Streaming का विवरण

IPL 2023 फाइनल: CSK बनाम GT – दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए TV, online और लाइव स्ट्रीमिंग का विवरण

आईपीएल 2023 फाइनल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

CSK vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
CSK vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल का 16वां सीजन अपने अंतिम चरण पर आ चुका है। आईपीएल 2023 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला भी गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, इस सीजन का सिलसिला वहीं पर खत्म हो रहा है, जहां से शुरू हुआ था।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमें लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाती हुई नजर आई। गुजरात टाइटंस ने 14 मैच में 10 जीत और 20 अंको के साथ पहले पायदान पर जगह बनाई थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैचों में 8 जीत और 17 अंको के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई सुपर किंग्स एक ओर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांचवा आईपीएल टाइटल जीतने के करीब है।

वहीं गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार दूसरी बार टाइटल जीतने के करीब है। भारत में आईपीएल फाइनल फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा पर लाइव देख पाएंगे। लेकिन इसके साथ ही आईपीएल 2023 फाइनल काफी सारे देशों में प्रसारित किया जाएगा। जिसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से हम आपको देने वाले हैं।

आईपीएल 2023 फाइनल- टीवी, ऑनलाइन, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

देश ब्रॉडकास्टर
इंग्लैंड (UK) Sky स्पोर्ट्स क्रिकेट, Sky स्पोर्ट्स मेन इवेंट
अमेरिका (USA) Willow टीवी
ऑस्ट्रेलिया Fox स्पोर्ट्स
साउथ अफ्रीका Super Sport
न्यूजीलैंड Sky स्पोर्ट
पाकिस्तान Yupp टीवी
मिडिल ईस्ट Times Internet
वेस्टइंडीज Flow स्पोर्ट्स (Flow स्पोर्ट्स 2)
कनाडा Willow टीवी
बांग्लादेश Gazi टीवी
अफगानिस्तान Ariana टेलिविजन नेटवर्क

आईपीएल 2023ः लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें

JioCinema, Yupp TV, Foxtel और StarHub के जरिए विदेशी फैंस आईपीएल 2023 फाइनल का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

close whatsapp