आईपीएल 2023: क्या आप जानते हैं आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखे संदेश का मतलब?
आईपीएल ट्रॉफी दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताबों में से एक हैं।
अद्यतन - May 28, 2023 1:45 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण के समापन का वक्त करीब आ गया है। आईपीएल 2023 के फाइनल में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हार्दिक पांड्या की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी।
एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपना पांचवां खिताब जीतना चाहेगी, तो वहीं गुजरात टाइटंस (GT) प्रतिष्ठित खिताब पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहेगी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां आईपीएल 2023 का पहला मैच हार्दिक पांड्या की टीम ने पांच विकेट से जीता था, तो वहीं एमएस धोनी की टीम ने पहले क्वालीफ़ायर में 15 रनों से जीत दर्ज की थी।
आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा है?
इस बीच, अगर आईपीएल ट्रॉफी की बात करे, तो यह दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताबों में से एक हैं। आईपीएल ट्रॉफी अपने शानदार डिजाइन के साथ दुनिया के सबसे खूबसूरत खिताबों में से एक है, जिसके बीच में एक प्रेरणादायक संदेश भी खुदा हुआ है। इस ट्रॉफी पर संस्कृत में एक संदेश “यात्रा प्रतिभा अवसरा प्राप्नोतिहि” खुदा हुआ है।
इस खास संस्कृत संदेश का हिंदी अनुवाद है, “जहां प्रतिभा अवसर से मिलती है”। यह बात आईपीएल के साथ ठीक बैठती है, क्योंकि यह टूर्नामेंट दुनिया भर के उन ढेरों युवाओं को गोल्डन मौकें देता है, जो आगे चलकर अपने-अपने देश का नाम रौशन करते हैं, और क्रिकेट जगत में बड़ा नाम करते हैं।
CSK टीम: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।
GT स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।