IPL Maximum Sixes Award Winners From 2008 to 2023: यहां पर देखे सारे विनर की लिस्ट
आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - मई 30, 2023 11:47 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल कर पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा कर लिया है। टूर्नामेंट के दौरान दुनिया के अलग-अलग कोनों से आए दिग्गज और युवा खिलाड़ियों ने खूब जलवा बिखेरा है।
आईपीएल टूर्नामेंट के हर सीजन के सर्वाधिक छक्को की बात करें तो सनथ जयसूर्या ने आईपीएल के पहले सीजन में 31 छक्के जड़ सर्वाधिक छक्को का खिताब अपने नाम किया था। वहीं दूसरे सीजन में एडम गिलक्रिस्ट ने सर्वाधिक छक्के जड़े थे। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल तीन सीजन (2011, 2012, 2013) तक लगातार सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी थे।
आपको बता दें क्रिस गेल के नाम टूर्नामेंट के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम है। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के जड़े थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसल एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं, रसल ने 2019 में 52 छक्के जड़े थे।
इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल भी आईपीएल सीजन में दो बार सर्वाधिक छक्के जड़ने का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2023 में सर्वाधिक छक्को का खिताब किसने अपने नाम किया? साथ ही आईपीएल के पूरे सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची यहां देखें….
फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन जड़े सर्वाधिक छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। फाफ डु प्लेसिस सीजन के 14 मैचों में 730 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने टूर्नामेंट में 36 छक्के जड़ सर्वाधिक छक्को का खिताब अपने नाम किया।
2008 से लेकर 2023 तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची-
| वर्ष | खिलाड़ी | छक्के |
| 2008 | सनथ जयसूर्या | 31 |
| 2009 | एडम गिलक्रिस्ट | 29 |
| 2010 | रॉबिन उथप्पा | 27 |
| 2011 | क्रिस गेल | 44 |
| 2012 | क्रिस गेल | 59 |
| 2013 | क्रिस गेल | 51 |
| 2014 | ग्लेन मैक्सवेल | 36 |
| 2015 | क्रिस गेल | 38 |
| 2016 | विराट कोहली | 38 |
| 2017 | ग्लेन मैक्सवेल | 26 |
| 2018 | ऋषभ पंत | 37 |
| 2019 | आंद्रे रसल | 52 |
| 2020 | इशान किशन | 30 |
| 2021 | केएल राहुल | 30 |
| 2022 | जोस बटलर | 45 |
| 2023 | फाफ डु प्लेसिस | 36 |