‘मेरी आंखो में आंसू थे और मैं थोड़ी देर…..’- सीजन के ओपनिंग मैच में फैंस के प्यार ने धोनी को कर दिया था इमोशनल
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इस सीजन के 12 इनिंग में 26.00 के औसत से 104 रन बनाए।
अद्यतन - मई 30, 2023 2:50 अपराह्न

आईपीएल 2023 फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर पांचवा आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मोहित शर्मा के हाथों गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा के चौके के बल पर जीत दर्ज की।
चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। रवींद्र जडेजा को गले लगाते हुए धोनी की आंखे भी भर आई थी। मैच के बाद धोनी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, सीजन के ओपनिंग मैच के दौरान फैंस के कारण उनकी आंखे नम हो गई थी।
सब लोग मेरा नाम जप रहे थे- धोनी
आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने संन्यास की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि, वह कड़ी मेहनत कर एक और आईपीएल सीजन खेलकर फैंस को तोहफा देंगे। फाइनल में जीत के बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर हर्षा भोगले के साथ बात करते हुए कहा, ‘आप इस बात को लेकर इमोशनल हो जाते हैं कि यह मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है। ये यहां से शुरू हुआ जब मैं पहला गेम खेल रहा था।’
धोनी ने आगे कहा, ‘पूरे लोग मेरा नाम जप रहे थे, मेरी आंखें नम हो गई थी और मैं थोड़ी देर के लिए डगआउट में खड़ा हो गया। मैंने अपना समय लिया और तब मुझे एहसास हुआ कि मैं इसका लुत्फ उठाना चाहता हूं। चेन्नई में भी ऐसा ही हुआ यह मेरा वहां आखिरी मैच था लेकिन वापस आना, और जो कुछ भी मैं कर सकता हूं खेलना अच्छा होगा।’
मैं चीजों को सरल रखना पसंद करता हूं- धोनी
धोनी ने उस ब्रांड ऑफ क्रिकेट के बारे में बात की जो CSK ने उनके अंडर खेला है, ‘मैं जिस तरह का क्रिकेट खेलता हूं उन्हें लगता है कि वे इस क्रिकेट को खेल सकते हैं। मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं।’
‘मुझे लगता है कि आप जो भी ट्रॉफी या द्विपक्षीय सीरीज जीतते हैं उसकी अपनी चुनौतियां होती है। जब संकट की बात आती है आपको अपने लोगों को तैयार रखने की आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति अपने दबाव से निकल सकता है और हमने ऐसा करने की कोशिश की।’