रवि शास्त्री ने जमकर की धोनी की तारीफ, कहा- उनकी विरासत को कोई छू भी नहीं सकता - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि शास्त्री ने जमकर की धोनी की तारीफ, कहा- उनकी विरासत को कोई छू भी नहीं सकता

रवि शास्त्री ने कहा कि, धोनी को CSK फैंस से साउथ में जो प्यार मिलता है वह इस खिलाड़ी की महानता का प्रमाण है।

MS Dhoni And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Ravi Shastri (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। बता दें गुजरात को हराकर CSK ने पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। CSK की इस जीत का सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी की शानदार कप्तानी रही। उनके नेतृत्व में इस टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया।

बता दें फाइनल मुकाबले में भले ही धोनी खाता नहीं खोल सकें लेकिन उन्होंने अपने बेहतरीन कप्तानी के दम पर टीम को शानदार जीत दिलाई। उनकी इस कप्तानी की तारीफ फैंस के साथ-साथ दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का भी नाम शामिल है।

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने बताया कि, धोनी ने जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल में किया है, वैसा कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है। दरअसल उन्होंने कहा कि, 250 मैच एमएस धोनी की फिटनेस को दर्शाता है। धोनी इस टूर्नामेंट में जिस तरह की विरासत छोड़कर जाने वाले हैं, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।

CSK फैंस से जो सपोर्ट मिलता है इस खिलाड़ी की महानता का प्रमाण है- रवि शास्त्री 

रवि शास्त्री ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, पूरे चेन्नई और तमिलनाडू में उन्हें (धोनी) थाला कहा जाता है। झारखंड के एक लड़के को CSK के फैंस से साउथ में जो प्यार और प्रशंसा मिलती है वह इस खिलाड़ी की महानता का प्रमाण है।

वहीं अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को CSK ने 5 विकेट से जीता। हालांकि बारिश के कारण इस मैच को कुछ समय के लिए रोकना भी पड़ा था। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी CSK की टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

close whatsapp