MI के खिलाफ मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी ने RR के गेंदबाजों को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान । CricTracker Hindi

MI के खिलाफ मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी ने RR के गेंदबाजों को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज यानी 1 मई को खेलना है।

Rajasthan Royals (Photo Source: Getty Images)
Rajasthan Royals (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स टीम के गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज यानी 1 मई को खेलना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह करो या मरो मैच है। आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को लेकर कहा कि यह उनका सबसे कमजोर पक्ष है। आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम को लेकर कहा कि,’यशस्वी जायसवाल वैभव सूर्यवंशी के साथ रहेंगे। पिछले मैच में दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। मुझे याद है कि यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ एक बार वानखेड़े में शतक बनाया था। उनका मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

यशस्वी मुंबई से आते हैं लेकिन अब वह गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में भाग लेते हुए नजर आएंगे। भले ही ये रणजी ट्रॉफी ना हो लेकिन वह अब मुंबई के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। यह भी देखना जरूरी होगा कि रियान पराग, नीतीश राणा और ध्रुव जुरैल ज्यादा से ज्यादा रन बना सकते हैं या नहीं। हमें उनके गेंदबाजों को लेकर भी बात करनी चाहिए। यह रिकॉर्ड टूट चुका है। टीम का गेंदबाजी पक्ष बहुत ही कमजोर है और उन्हें इसे बेहतर करने की जरूरत है।’

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

सलामी बल्लेबाज को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि,’वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान आ चुका है। B और B इस तूफान के आगे बेहतरीन गेंदबाजी करने को देखेंगे। एक तरफ हमें बुमराह देखने को मिलेंगे और दूसरी ओर बोल्ट और दीपक चाहर भी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।’

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2025 में 10 मैच में सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है और टीम 6 अंक के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। टीम को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस के 12 अंक है और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

close whatsapp