इंग्लैंड के खिलाफ महिला एशेज में लगातार तीन मुकाबलों में करारी शिकस्त मिलने के बाद जेस जोनासन ने रखा अपना पक्ष
जेस जोनासन का मानना है कि सभी खिलाड़ी और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकते हैं।
अद्यतन - Jul 15, 2023 3:03 pm

महिला एशेज 2023 का एकमात्र टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने पहले टी-20 मैच को भी जीता। हालांकि यह दो मुकाबले जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की लय पूरी तरह से खराब हो गई और उन्हें बचें हुए दो टी-20 मुकाबले और पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली।
ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी भी इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के दो मुकाबले और खेले जाने हैं और ऑस्ट्रेलिया की शानदार ऑलराउंडर जेस जोनासन की मानें तो वो इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशेज 2023 ट्रॉफी को अपने नाम कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: OMG! यशस्वी जायसवाल के होटल रूम में घुसा कैमरामैन, बल्लेबाज हो गया काफी नाराज
जेस जोनासन ने यह भी कहा कि उनकी टीम अपने प्रदर्शन से बहुत ही नाराज है और दुखी भी है। उनका मानना है कि सभी खिलाड़ी और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकते हैं। उनकी माने तो ऑस्ट्रेलिया जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करना चाहती है और वनडे सीरीज को अपने नाम करने के लिए बेताब है।
सबसे पहला सपना हमारा यही है कि एशेज 2023 को अपने नाम करें: जेस जोनासन
क्रिकेट.कॉम.एयू के मुताबिक जेस जोनासन ने कहा कि, ‘ एक ग्रुप के रूप में हम सब अपने प्रदर्शन से बहुत ही नाखुश थे और खुद के ऊपर काफी गुस्सा भी आ रहा था। पिछले तीनों मुकाबलों में हम लोग उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। इस टीम के खिलाफ हमने कई मुकाबलों में जीत हासिल की है और अब सम्मान की बात आ गई है। इंग्लैंड को कमजोर कहना गलत होगा लेकिन हम उनसे ज्यादा मजबूत टीम है।
पिछले तीन मुकाबलों में हमें हार का सामना करना पड़ा जो कि अच्छी बात नहीं है लेकिन इस समय हमारे दिमाग में बस यही चल रहा है कि एशेज 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम करना है। सबसे अच्छी बात यह है कि हम लोग किसी भी तरीके की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और आने वाले दोनों मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।’
बता दें, दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला साउथेंप्टन में 16 जुलाई को खेला जाएगा।