OMG! यशस्वी जायसवाल के होटल रूम में घुसा कैमरामैन, बल्लेबाज हो गया काफी नाराज - क्रिकट्रैकर हिंदी

OMG! यशस्वी जायसवाल के होटल रूम में घुसा कैमरामैन, बल्लेबाज हो गया काफी नाराज

शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल बने मैन ऑफ द मैच।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

तीन दिनों से क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ यशस्वी जायसवाल का नाम ही सुर्खियां बटोर रहा है, डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाला ये खिलाड़ी हर जगह अपनी छाप छोड़ रहा है। दूसरी ओर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हरा दिया है, लेकिन जीत से ज्यादा बात जायसवाल के प्रदर्शन की हो रही है और इस बीच युवा बल्लेबाज ने अपनी पारी को लेकर मैच के बाद अहम बयान शेयर किया है।

इमोशनल हो गए थे यशस्वी जायसवाल

वहीं डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने के बाद युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी इमोशनल नजर आए थे, जहां उन्होंने कहा था की ये शतक वो अपने माता-पिता को समर्पित हैं। वैसे जायसवाल के लिए टीम इंडिया तक पहुंचने का सफर मुश्किलों से भरा रहा है, साथ ही इस खिलाड़ी ने गोलगप्पे के बेचने का काम भी किया था और शुरूआत में यशस्वी को रहने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

यशस्वी जायसवाल के होटल रूम में घुसा कैमरा और फिर…

*शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल बने मैन ऑफ द मैच।
*BCCI ने यशस्वी होटल रूम से एक वीडियो किया पोस्ट।
*इस दौरान अपनी पारी को लेकर बात कर रहे थे जायसवाल।
*साथ ही बल्लेबाज ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी भी दिखाई।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर यशस्वी जायसवाल का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अश्विन ने लिए दूसरी पारी में  7 विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

तीसरे दिन ही खत्म हो गया मैच

दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, जहां इंडिया के खिलाफ इस टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा और तीसरे दिन ही ये टेस्ट मैच खत्म हो गया। भारतीय टीम ने इस मैच को एक पारी और 141 रनों से जीता है। जिसके बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिटमैन की सेना 1-0 से आगे हो गई है, वहीं अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp