युजी चहल पर चढ़ा गली क्रिकेट का खुमार, फैन्स के साथ सड़क पर उतरे बल्ला लेकर
टीम इंडिया के स्पिनर युजी चहल ने अपना एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Jun 1, 2023 2:14 pm

युजी चहल का सबसे अलग अंदाज है, ये खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ मस्ती के लिए खासा मशहूर है। हर दिन इस खिलाड़ी के कोई ना कोई वीडियो सामने आते ही रहते हैं, इसी कड़ी में चहल ने एक नया वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर किया है और ये काफी ज्यादा ही मजेदार वीडियो है।
इस वक्त कहां हैं स्पिनर युजी चहल?
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड पहुंच गई है WTC फाइनल के लिए, लेकिन युजी चहल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में ये खिलाड़ी इस वक्त NCA में हैं और आगे आने वाली सीरीज के लिए खुद फिट कर रहा है।
जब सड़क पर बल्लेबाजी करने लगे युजी चहल…
*टीम इंडिया के स्पिनर युजी चहल ने अपना एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में चहल सड़क पर खेल रहे हैं क्रिकेट अपने फैन्स के साथ।
*बल्लेबाजी करते हुए चहल ने खेले कई सारे कमाल के शॉट्स।
*राशिद खान ने कमेंट कर बोला- भाई यहां तो छक्का मारे ले।
युजी चहल ने फैन्स के साथ ये वाला वीडियो किया है शेयर
कुछ दिनों पहले वाइफ के साथ तस्वीरें की थी शेयर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी वाइफ के साथ कई प्यारी-प्यारी तस्वीरें क्लिक करवाई थी। साथ ही इस पोस्ट पर कई लाखों लाइक्स भी आए थे, वहीं फैन्स ने दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ भी की थी।