WTC Final से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जडेजा की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी जडेजा की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने की रवींद्र जडेजा की तारीफ।

Usman Khawaja And Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
Usman Khawaja And Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जल्द खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला 7 जून से 11 जून तक होगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें अभी से प्रैक्टिस शुरू कर चुकी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

वहीं WTC Final शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा से जुड़ा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा नजर आ रहे हैं।

बता दें WTC Final से पहले ICC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन दिया है कि, A magical battle awaits at the WTC23 final, दरअसल इस वीडियो में उस्मान ख्वाजा टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

उस्मान ख्वाजा ने रवींद्र जडेजा को बताया जादूगर

बता दें उस्मान ख्वाजा से रवींद्र जडेजा के बारे में एक वर्ड बोलने को कहा गया है, जिसपर वह कहते नजर आते हैं कि Jaddu is a magic, वहीं अब इस वीडियो पर फैंस भी जडेजा की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अलग अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

वहीं अगर जडेजा के वर्तमान फॉर्म की बात करें तो वह फिलहाल काफी बेहतरीन लय में हैं। बता दें उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के सबसे अहम खिलाड़ी शुभमन गिल को आउट किया और साथ ही आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर CSK को पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई। अब उनका यह शानदार फॉर्म WTC Final मुकाबले में टीम इंडिया के लिए  महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

close whatsapp