IPL ट्रॉफी जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी ने छुए थे धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो
ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं।
अद्यतन - Jun 3, 2023 3:48 pm

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस टीम ने पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें CSK के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस सीजन काफी बेहतरीन पारी खेली। वहीं आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद हर तरफ धोनी के कप्तानी के भी चर्चे हो रहे हैं।
वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। बता दें यह वीडियो CSK के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी उत्कर्षा का वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। इन सभी के बीच में धोनी भी नजर आ रहे हैं। तभी उत्कर्षा वहां आती हैं और धोनी उन्हें गले लगा लेते हैं। जिसके बाद फिर उत्कर्षा धोनी का पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई नजर आती है।
Utkarsha (Mrs. Rutu) taking blessing of Dhoni 😍❤️💛. So Cute and Adorable🤌💕💞 pic.twitter.com/o5xH5RHMew
— Sai Vamshi (@me_Nobitha) June 1, 2023
उत्कर्षा के इस जेस्चर पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। दरअसल इससे पहले एक ऐसा ही वीडियो रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का भी वायरल हुआ था। जिसमें आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद रिवाबा भी रविंद्र जडेजा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आई थी। रिवाबा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
बता दें ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं। दरअसल वह महराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं। बता दें उत्कर्षा पवार दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदबाज भी हैं। क्रिकेट के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढाई भी जारी रखी। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार इस महीने ही शादी के बंधन में भी बंधेंगे।