WTC Final से पहले पैट कमिंस का बड़ा दावा, कहा- IPL के कारण खिलाड़ी क्रिकेट छोड़… - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final से पहले पैट कमिंस का बड़ा दावा, कहा- IPL के कारण खिलाड़ी क्रिकेट छोड़…

पैट कमिंस ने कहा कि आईपीएल ने एक दशक पहले ही इसमें बदलाव कर दिया था।

Pat Cummins (Image Credit- Twitter)
Pat Cummins (Image Credit- Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाना है। यह महामुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच होगा। इसको लेकर दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी है और कड़ी मेहनत भी कर रही हैं।

हालांकि, इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आईपीएल के कारण खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट को ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं, जो कहीं से भी अच्छा नहीं है। बता दें कि उन्होंने यह बात एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कही।

आईपीएल ने एक दशक पहले ही इसमें बदलाव कर दिया था: पैट कमिंस 

दरअसल, पैट कमिंस ने कहा कि, खिलाड़ियों के समय पर अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का प्रभुत्व नहीं रहा। आईपीएल ने एक दशक पहले ही इसमें बदलाव कर दिया था। लेकिन अब ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इसको लेकर अब सक्रिय होना होगा।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मेरा मानना है कि हमें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल को जितना हो सके उतना खास बनाना होगा। लेकिन अब यह बड़ी चुनौती बनते जा रहा है। इसलिए हमें इसको लेकर बहुत गंभीरता से सोचना चाहिए।

पैट कमिंस ने आगे कहा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ने द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज को बहुत ही महत्वपूर्ण बना दिया है। वहीं उनका कहना था कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, दरअसल हमने भारत को पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था। जो मुझे लगता है कि बहुत से लोग इसको भूल गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कारण अब हर एक सीरीज बहुत महत्वपूर्ण बन चुकी है।

close whatsapp