NZ vs ENG: जो रूट ने मारा ऐसा रिवर्स शाॅट कि जिसने देखा वो देखता ही रह गया, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs ENG: जो रूट ने मारा ऐसा रिवर्स शाॅट कि जिसने देखा वो देखता ही रह गया, देंखे वीडियो 

रूट मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए

Joe Root (Image Credit- Twitter)
Joe Root (Image Credit- Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं। तो वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 फरवरी से बे ओवल स्टेडियम में हो रहा है। साथ ही इस मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ऐसा शाॅट मारा है कि उनके इस शाॅट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जो रूट ने मारा गजब का शाॅट

बता दें कि इंग्लैंड की पारी के 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नील वैगनर पर एक बेहतरीन रिवर्स शाॅट लगाया है। साथ ही जैसे ही इस शाॅट को रूट ने लगाया तो स्टेडियम में मौजूद हर एक फैंस खुशी से झूम उठा।

देंखे जो रूट का वो बेहतरीन शाॅट

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर बनाई बढ़त:

बता दें कि मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बना ली है। मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 58.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 325 रनों पर घोषित की।

इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक ने 89 और बेन डकेट ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही ओली पोप ने 42 और बेन फोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 4 विकेट नील वैगनर ने लिए तो टिम साउदी व स्काॅट कुगलाइन को 2-2 और 1 विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिया।

तो वहीं पहले दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। टाॅम लाथम 1, केन विलियम्सन 6 और हेनरी निकोल्स 4 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रीज पर इस समय डेवाॅन काॅन्वे 17 और नील वैगनर 4 रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से अभी तक जेम्स एंडरसन ने 2 और ओली राॅबिन्सन ने 1 विकेट निकाला है।

close whatsapp